लोकसभा चुनाव: एक्शन में चुनाव आयोग, जम्मू-कश्मीर में चार करोड़ की नकदी व शराब जब्त लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने स्तर पर वोटरों को लुभाने की कोशिशों में जुटी हुई है. वहीं चुनाव आयोग आम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी , कदाचार मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है. जानकारी के मुताबिक आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले धनबल पर शिकंजा कसने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है. चुनाव आयोग के मुताबिक सिर्फ जम्मू कश्मीर में 4 करोड़ से अधिक की जब्ती की है. ECI ने सोमवार को जारी एक बयान…
Author: Devanand Singh
लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे राहुल-अखिलेश, गाजियाबाद से होगी शुरूआत नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को लोकसभा चरण 1 के मतदान से पहले पहली बार एक साथ आएंगे. वह 17 अप्रैल को गाजियाबाद में इंडिया ब्लॉक के लिए एक संयुक्त पिच बनाएंगे. एक संयुक्त जनसभा को राहुल गांधी और अखिलेश यादव संबोधित करेंगे. दिल्ली की सीमा से सटे यूपी के गाजियाबाद में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा. बता दें कि इससे पहले 2017 में लखनऊ में राहुल और…
केरल की आवाज इस बार संसद में सुनी जाएगी:पीएम मोदी त्रिशूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आश्वासन दिया कि केरल आगामी लोकसभा चुनाव के बाद यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए. पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नीत राजग के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि यह केरल में प्रगति का साल होगा. प्रधानमंत्री ने भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में किए गए विभिन्न वादों तथा विकास कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए इसे ‘मोदी की गारंटी’ बताया, जिसे रविवार को जारी किया गया था.पीएम ने यह वादा भी किया…
सुप्रीम कोर्ट : केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस, 24 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब नीति मामले में गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया. मामले की सुनवाई करने पर सहमति जताते हुए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने ईडी को 24 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी द्वारा दिए जाने वाले जवाब पर 27 अप्रैल तक हलफनामा, यदि कोई है…
झारखंड में पहली बार तुलसी भवन के मानस सभागार में आयोजित हुआ सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह 19 जिलों के 18 भाषाओं के साहित्य साधकों को मिला साहित्य भूषण सम्मान जमशेदपुर। रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद, झारखंड इकाई एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी भवन के मानस सभागार में एक दिवसीय ‘सर्वभाषा साहित्यकार सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका एवं संचालन प्रदेश महामंत्री डाॅ० विजय प्रकाश ने की, जबकि स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दी। इस अवसर पर…
भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर जमशेदपुर – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भरत सिंह जी के साकची स्थित कार्यालय में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट और लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जीसके बाद डॉ. कृष्णा किशोर, डॉ. हिना कुमारी, डॉ श्वेता महतो, डॉ. जीन्नत प्रवीण, डॉ. पिंकी बाग, डॉ अश्वनी बाग ने आंखों…
लोकसभा स्तरीय सम्मेलन के तैयारी हेतु आजसू जुगसलाई नगर परिसद की बैठक संपन्न कार्यक्रम के शुभारंभ देश के शिल्पकार और संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर के जयंती पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । आज दिनांक 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार को आजसू जुगसलाई नगर परिषद की बैठक आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में बतौर अतिथि पूर्व मंत्री ने सांगठनिक विस्तार और एनडीए प्रत्यासी की सुनिश्चित हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाए क्योंकि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी…
झारखंड चेतना मंच के द्वारा मंच के अध्यक्ष सुरेशधरी के नेतृत्व में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती आदित्यपुर 2 रेलवे मंदिर में मनाई गई. इस अवसर पर स्लम बस्तियो के बच्चो के बीच पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की गई. इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबुज कुमार ने बाबा साहेब को नमन करते हुए युग दृष्टा बताया. अंबुज ने कहा कि आज बाबा साहेब के द्वारा निर्मित संविधान के मूल अनुच्छेदों के साथ छेड़ छाड़ किए जाने…
जिला कांग्रेस के महासचिव सह समाजसेवी अजय मिश्रा के आकस्मिक निधन पर बागबेडा मे शोक सभा जिला कांग्रेस के महासचिव सह समाजसेवी अजय मिश्रा के आकस्मिक निधन पर बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित परशुराम भवन में एक शोक सभा एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम उपस्थित सैकड़ो लोगों ने बारी-बारी से अजय मिश्रा के चित्र पर अगरबत्ती दिखाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अजय मिश्रा के बारे…
बोकारो जिले के कसमार के हिसीम और बगियारी में अचानक आ धमके गजराजों के झुंड को देखते हुए बोकारो के डी एफ ओ रजनीश कुमार ने आम लोगों को हाथियों के झुंड से होनेवाले खतरा से आगाह किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के आसपास ना जाए और जंगल में अभी महुआ चुनने नहीं जाएं। हाथियों की सूचना वन सुरक्षाकर्मी एवं हाथी भगाव दस्ता को दें ताकि उन हाथियों को जंगल में भेजा जा सके। वन सुरक्षाकर्मी हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं । डीएफओ की माने तो 28 हाथियों का…
