भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में मांगे वोट केंदीय मंत्री चिराग पासवान झरिया: झरिया विधानसभा से घोषित भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की विजय संकल्प सभा में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए। झरिया पुराना आरएसपी कॉलेज विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा- ‘ मैं अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के संघर्षों की कसम खाकर कहता हूं कि जब तक चिराग पासवान जिंदा है तब तक आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आएगी. चिराग पासवान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की…
Author: Devanand Singh
आप छोड़ने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए नयी दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने अपनी पूर्व पार्टी पर केंद्र के साथ लगातार लड़ाई करने तथा उन मूल्यों से समझौता करने का आरोप लगाया जिनकी वजह से लोग पार्टी की ओर झुकाव रखते हैं। वह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं हर्ष मल्होत्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी…
झारखंड के कुछ हिस्से घुसपैठियों द्वारा अवैध गतिविधियों के केंद्र में तब्दील कर दिए गए हैं: योगी राजमहल: झारखंड में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उनके संरक्षण में राज्य के कुछ हिस्सों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिये अवैध गतिविधियों के केंद्र में तब्दील कर रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘23 नवंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद इन घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकाल दिया जाएगा और जनता के लिए निर्धारित धन को लूटने वाले झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं को…
रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर नेक्स्टजेन का उद्घाटन – जिला 3250 के तहत युवा पेशेवरों का नया क्लब जमशेदपुर, [17 नवंबर]: रोटरी इंटरनेशनल के जिला 3250 के तहत एक नए क्लब ” रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर नेक्स्टजेन ” का उद्घाटन डोबो स्थिति नवनिर्मित खूबसूरत ऑरा रिसॉर्ट में संपन्न हुआ। 25 सदस्यों के इस क्लब का गठन विशेष रूप से समाज के युवा और प्रमुख पेशेवरों के लिए किया गया है। क्लब में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापार समुदाय और टाटा समूह सहित कॉर्पोरेट जगत के युवा पेशेवर शामिल हैं। इस अवसर पर नेक्स्ट जनरेशन मेंबरशिप के जिला…
तख्त साहिब कार्यकारिणी भंग की जाए: मोर्चा जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म स्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के संरक्षक सह जिला एवं प्रधान न्यायाधीश पटना से वर्तमान कमेटी को भंग करने का आग्रह किया है। कुलविंदर सिंह के अनुसार माननीय हाईकोर्ट में दो मामले सिविल रिट पिटीशन 15387/2023 और सिविल रिट पिटीशन 10393/2023 की सुनवाई चल रही है और 20 जनवरी को अगली सुनवाई निर्धारित है। माननीय कोर्ट को पक्षकार हरगोविंद सिंह बनाम बिहार राज्य तथा महेंद्र पाल सिंह बनाम महासचिव, बिहार…
चांडिल:सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं दो वर्षीय बेटे की गला दबाकर की हत्या चांडिल: अनुमंडल के चौका थाना अंतर्गत कुरली गांव में बीती रात एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं दो वर्षीय बेटे की गला दबाकर निर्मल हत्या कर दी है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है. इधर सूचना मिलते ही चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार एवं चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन में जुट गए है.…
दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में बन्ना गुप्ता पहुंचे मधुपुर बन्ना गुप्ता ने हफीजुल हसन के लिए मांगे वोट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए रामगढ़, झरिया, धनबाद, मधुपुर के दौरे पर हैं. इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक बन्ना गुप्ता मधुपुर पहुंचे. उन्होंने विभिन्न बैठकों के माध्यम से हफीजुल हसन के लिए वोट मांगे. हफीजुल हसन वैसे जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर कार्य किया है. गांवो से शहर को जोड़ने वाली हर सड़क का पुनःनिर्माण व चौड़ीकरण करवाया. उन्होंने मधुपुर को महिला कॉलेज और खेल…
मणिपाल मेडिकल कॉलेज में इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स के 28 वे वार्षिक सम्मेलन का हुआ उद्घाटन जमशेदपुर : बारीडीह स्थित मणिपाल मेडिकल कॉलेज में आयोजित इंडियन एकेडमी आफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी), जमशेदपुर शाखा की 28 वे वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन । मौके पर आईएपी के दो विंग एएचए (एडाल्सन हेल्थ एकेडी) और एओपीएन (एकेडमी आफ पीडियाट्रिक न्यूरोलाॅजी) झारखंड चैप्टर की लांचिंग भी हुई। अब यह दो विंग बच्चों (13-19 वर्ष) की संपूर्ण समस्या और उसके समाधान के लिए काम करेगी। इससे पहले कान्फ्रेंस की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। डाॅ. जी. प्रदीप कुमार ने कहा कि एमबीबीएस…
देसी बम के चपेट में आने से महिला घायल, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर में देसी बॉम्ब की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घायल महिला को इल्ज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया जहां महिला का इल्ज किया जा रहा है। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार जंगली जानवर फसाने के लिए अज्ञात लोगों द्वारा खेत में देसी बॉम्ब लगाया गया था जिसकी चपेट में…
नकाबपोश अपराधियों ने आइसक्रीम कारोबारी के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग जमशेदपुर में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अपराधियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है. पिछले एक हफ्ते के भीतर बेलगाम अपराधियों ने जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्र में तीन- तीन हत्याओं को अंजाम देकर जहां पुलिस को खुली चुनौती दी है. वही बीती रात गोविंदपुर थाना अंतर्गत प्रकाशनगर में आइसक्रीम कारोबारी नवीन सिंह के दफ्तर पर बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है अपराधियों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना पर पहुंची…
