Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तख्त साहिब कार्यकारिणी भंग की जाए: मोर्चा
    Breaking News झारखंड

    तख्त साहिब कार्यकारिणी भंग की जाए: मोर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तख्त साहिब कार्यकारिणी भंग की जाए: मोर्चा
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म स्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के संरक्षक सह जिला एवं प्रधान न्यायाधीश पटना से वर्तमान कमेटी को भंग करने का आग्रह किया है।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार माननीय हाईकोर्ट में दो मामले सिविल रिट पिटीशन 15387/2023 और सिविल रिट पिटीशन 10393/2023 की सुनवाई चल रही है और 20 जनवरी को अगली सुनवाई निर्धारित है।

     

    माननीय कोर्ट को पक्षकार हरगोविंद सिंह बनाम बिहार राज्य तथा महेंद्र पाल सिंह बनाम महासचिव, बिहार राज्य चुनाव प्राधिकार की ओर से 23 सितंबर को हुई सुनवाई में आश्वस्त किया गया था कि तीन महीने में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो महीने होने को है और चुनावी प्रक्रिया तथा तिथि तय करने के लिए बैठक की औपचारिकता भी नहीं हुई है। गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व खत्म हो गया है।
    अब तक प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही और महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह ने कार्यकारिणी की बैठक नहीं बुलाई है।

     

     

    इन दोनों के बीच संवादहीनता की स्थिति है। चुनाव के नाम पर संगत को गुमराह करने वाले अब माननीय हाईकोर्ट को भी गुमराह कर रहे हैं और माननीय न्यायालय का समय बर्बाद कर रहे हैं। यह अपने पद पर बने रहना चाहते हैं। जबकि वर्तमान कार्यकारिणी का समय 17 जुलाई 2023 को ही खत्म हो चुका है। महासचिव ने भी कमेटी भंग करने का आग्रह आपसे कर रखा है।

     

    ऐसे में संरक्षक होने के नाते आपका दायित्व बनता है कि वर्तमान कमेटी को भंग कर पांच सदस्य एडहॉक कमेटी बना दी जाए अथवा रिसीवर नियुक्त कर दिया जाए, जिन्हें चुनाव कराने का दायित्व सौंप दिया जाए। इसमें बिहार सरकार अथवा दानापुर कैंट की मदद ली जाए। बिहार राज्य में पद स्थापित किसी पूर्ण गुरसिख आईएएस,आईपीएस अथवा दानापुर कैंट के कर्नल रैंक के सैन्य पदाधिकारी को एडहॉक कमिटी में रखा जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल:सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं दो वर्षीय बेटे की गला दबाकर की हत्या
    Next Article रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर नेक्स्टजेन का उद्घाटन – जिला 3250 के तहत युवा पेशेवरों का नया क्लब

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.