Author: Devanand Singh

मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, EVM लेकर मतदान कर्मी निकले बूथ पर साहिबगंज जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र राजमहल, बोरियो एवं बरहेट में कल होने वाले मतदान को लेकर साहिबगंज पुलिस लाइन स्थित मैदान बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को ईवीएम मशीन के साथ पोलिंग पार्टियों को अपने बूथों के लिए रवाना किया गया । साहिबगंज उपयुक्त हेमंत सती ने बताया कि साहिबगंज जिले में भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सारी तैयारी पूरी करी कर दी गई है सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने पोलिंग पार्टी के साथ अपने बूथों के लिए रवाना कर दिए…

Read More

नफरत फैलाने में माहिर है भाजपा, मेरे खिलाफ अभियान पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए: हेमंत सोरेन रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मंगलवार को फिर से निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में विपक्षी दल ने उनके खिलाफ ‘‘दुर्भावनापूर्ण अभियान’’ चलाने के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इससे एक दिन पहले सोरेन ने भाजपा पर ‘‘मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए अफवाहें फैलाने का अभियान चलाने’’ का आरोप लगाया था। सोरेन ने भाजपा पर ‘‘लोगों के बीच नफरत फैलाकर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में माहिर’’ होने…

Read More

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश की नौ सीटों अंबेडकरनगर में कटेहरी, मैनपुरी में करहल, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद में मीरापुर, मिर्जापुर में मझवां, कानपुर नगर में सीसामऊ, अलीगढ़ में खैर, प्रयागराज में फूलपुर और मुरादाबाद में कुंदरकी सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इनमें से आठ सीटें मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ में…

Read More

जमशेदपुर:वर्ल्ड शौचालय दिवस पर शहर मे बने सभी शौचालय को सजाया  जमशेदपुर :वर्ल्ड शौचालय दिवस पर जमशेदपुर शहर मे बने सभी शौचालय को सजाया संवारा गया है, जेएनएसी एवं जुस्को मिल कर शहर मे बने सभी शौचालय को सजाया संवारा गया है, साथ ही शहर के शौचालयों मे काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के बीच पी पी किट का वितरण भी किया गया, इस मौक़े पर जेएनएसी के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार सभी सिटी मैनेजर, जुस्को की टीम एवं शौचालय के मैनेजर उपस्थित रहें, इस मौक़े पर नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने कहा कि शहर को साफ सुथरा…

Read More

जमशेदपुर : माइकल जॉन ऑडिटोरियम में मतदानकर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू झारखंड विधानसभा चुनाव के मतगणना को लेकर मंगलवार से मतदानकर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में पहले दिन मतगणना कर्मियों को पोस्टल बैलेट की गिनती से संबंधित जानकारी दी गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी सह आइटीडीए निदेशक दीपंकर चौधरी ने बताया कि तीनो दिन दो शिफ्टों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. पहले चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती और दूसरे चरण में ईवीएम की गिनती से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने…

Read More

कांग्रेस ने इंदिरा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर इंदिरा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। खरगे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दक्षता, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में इटली, पुर्तगाल, नॉर्वे के अपने समकक्षों से मुलाकात की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के इतर इटली, इंडोनेशिया, नॉर्वे, पुर्तगाल, मिस्र और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों के नेताओं से मुलाकात की और संबंधों को बेहतर एवं मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ और यूरोपीय संघ (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी मुलाकात की। मोदी नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो पहुंचे। मोदी ने सोमवार…

Read More

सरकार नवीकरणीय ऊर्जा घटकों के घरेलू विनिर्माण के लिए अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित करेगी:जोशी भुवनेश्वर: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने विद्युत मंत्रालय के सहयोग से हरित ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए आवश्यक विभिन्न घटकों के स्वदेशी विनिर्माण के लिए अनुसंधान एवं विकास हेतु उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने अगले छह वर्षों में 2030 तक 500 गीगावाट (जीडब्ल्यू) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के वास्ते रणनीति बनाने के लिए यहां आयोजित ‘चिंतन शिविर’ को संबोधित करने के बाद…

Read More

घने कोहरे में लिपटी दिल्ली में सांस लेना मुहाल हुआ नयी दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन घनी धुंध छायी रही और प्रदूषण का स्तर 488 पर पहुंचे एक्यूआई के साथ ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। मंद हवाओं और गिरते तापमान के कारण प्रदूषक कणों का छंटना मुश्किल हो गया। दिल्ली के आसपास के इलाकों में पराली जलाने की घटनाओं के कारण उससे निकला धुंआ और प्रदूषक ठंडी हवा में घुलमिल जाते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जब पारा पिछली…

Read More

इसरो ने लॉन्च किया SpaceX के रॉकेट से जीसैट-20 सैटेलाइट, इंटरनेट सुविधा होगी बेहतर नई दिल्ली. स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के जीसैट-20 कम्युनिकेशन सैटेलाइट के साथ उड़ान भरी. लगभग 4,700 किलोग्राम वजन का यह भारतीय सैटेलाइट देश की संचार प्रणाली को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह हाई-थ्रूपुट कम्युनिकेशन पेलोड के साथ आता है और इसकी मिशन अवधि 14 वर्षों की है. जीसैट-20 सैटेलाइट के चालू होने के बाद, यह देशभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी, खासकर दूरदराज के इलाकों और हवाई उड़ानों के…

Read More