रांची :जमीन घोटाले मामले में जेएमएम नेता के कई ठिकानों पर ईडी की रेड रांचीः जमीन घोटाले मामले में ईडी के द्वारा एक बार फिर राजधानी के साथ साथ कई अन्य जिलों में रेड की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की समेत अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल 9…
Author: Devanand Singh
लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर में 25 मई को वोटिंग होगी, जिसको लेकर जिला प्रशासन वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे शहर में लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, जिले के उपायुक्त सभी अधिकारियों के साथ पूरे जिले में घूम-घूम कर युवा और बुजुर्ग वोटरों को वोट के प्रति जागरूक कर रहे हैं, पूरे शहर के चौक चौराहा पर सेल्फी प्वाइंट वोटिंग के प्रति बैनर पोस्टर लगाए गए हैं, दूसरी तरफ शहर में जिला प्रसान द्वारा उपायुक्त कार्यालय से लेकर साकची आम बागान तक रैली निकाली गई, इस रैली में एनसीसी के कैटर्ड शामिल हों कर …
Bihar: गया के गांधी मैदान में NDA की जनसभा, PM मोदी बोले- “ये चुनाव विकसित बिहार का है” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार में गया जिले के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने लोगों से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव विकसित बिहार का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये वो धरती है जिसने मगध का ऐश्वर्य देखा है, जिसने बिहार का वैभव देखा है। संयोग से आज जब मैं गया जी आया हूं तो नवरात्रि भी है और…
PM मोदी के इलेक्टोरल बांड के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- बार-बार कर रहे श्रेय लेने की कोशिश इलेक्टोरल बांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि इससे देश के चुनावों में काले धन का खेल खत्म हो रहा था। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने निशाना साधा है। जयराम रमेश ने कहा कि Electoral Bond Scheme में चंदादाताओं की जानकारी सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री बार-बार श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री ने चुनावी फंडिंग में गुप्तता की शुरुआत की, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया…
बसपा ने 11 और सीटों पर उम्मीदवारों का नाम किया ऐलान लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मायावती ने मैनपुरी लोकसभा का टिकट बदलकर शिव प्रसाद यादव को दे दिया है। इसके साथ ही अतहर जमाल लारी को पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतारा है। वहीं, जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को टिकट देकर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। बसपा ने मैनपुरी से शिव प्रसाद यादव, बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार, सुलतानपुर…
सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान के साथ-साथ गिरफ्तार भी कर लिया गया है. दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गुजरात भाग गए थे. दोनों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार करके मुंबई लाया जा रहा है. क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी. आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.…
मलकीत सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2024 के लिए वरीय अधिवक्ता सरदार मलकीत सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रपत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कई वरीय अधिवक्ताओं से सलाह मशविरा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद समर्थकों के साथ बार लाइब्रेरी पहुंचे। चुनाव पदाधिकारी विष्णु अग्रवाल, सुनील सिंह, मनोज सिंह, रंजन धारी सिंह आदि ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया। सरदार मलकीत सिंह 45 वर्ष से ज्यादा समय से शहर में वकालत कर रहे हैं और अपने व्यवहार कुशलता से वरीय एवं जूनियर…
जम्मू-कश्मीर: बारिश ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, पानी में बह गईं गाड़ियां जम्मू कश्मीर के मेंढर और उरी के कुछ इलाकों में अचानक आए पानी से तबाही मच गई. भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. पानी में सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां बह गईं. पुंछ के मेंढर लगातार बारिश हो रही है. इसके कारण नदियां-नाले उफान पर हैं. मेंढर से पुंछ जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया. इसके साथ ही अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी का बहाव तेज देखा गया. बारिश के कारण प्रशासन…
राजस्थान: बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में एक खेत में करीब एक बीघा जमीन धंस गई राजस्थान के बीकानेर जिले में हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है. बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में सोमवार आधी रात को अचानक एक खेत में करीब एक बीघा जमीन अचानक धंस गई. ग्रामीणों ने सुबह नजारा देखा तो वे हक्के-बक्के रह गए. जमीन किस वजह से धंसी है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों की सूचना पर इलाके के उपखंड अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार यह अजब गजब घटनाक्रम लूणकरणसर इलाके…
आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 25 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है. भले ही इस मैच को हैदराबाद ने जीता हो, लेकिन एक बार फिर बेंगलुरु ने फैंस का दिल जीत लिया. इस हाईस्कोरिंग मैच में RCB ने 288 रनों का पीछा किया और 262 के स्कोर तक पहुंच गई. सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने…
