Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान
    Headlines राष्ट्रीय

    22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान
    नई दिल्ली. टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल अब दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे. 19 नवंबर को उन्होंने डेविस कप में अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला, जिसमें उन्हें हार मिली. 22 बार के ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन राफेल नडाल इसके साथ ही पेशेवर टेनिस से रिटायर हो चुके हैं. 38 साल के इस दिग्गज ने इस खेल में कई कीर्तिमान गढ़े. वो लीजेंड बनकर रिटायर हुए हैं. आखिरी मैच में हार के बाद उन्होंने अपने फैंस को संबोधित किया और दिल की बात सबके सामने रख दी.

     

     

    स्पेन के दिग्गज टेनिस प्लेयर नडाल ने मार्टिन कार्पेना एरिना में 10,000 से अधिक फैंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं शांति के साथ खेल को अलविदा कह रहा हूं. मैंने सिर्फ खेल में नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी एक विरासत छोड़ी है. नडाल ने कहा उनकी सफलता सिर्फ आंकड़ों में नहीं है, बल्कि उन्होंने अपने मूल्यों और व्यवहार से भी लोगों को प्रेरित किया.

     

     

    नडाल ने आगे कहा, “खिताब, संख्याएं तो हैं, लेकिन मैं जिस तरह से याद किया जाना चाहता हूं, वह एक अच्छे इंसान के रूप में है, एक ऐसे बच्चे के रूप में जिसने अपने सपनों का पीछा किया और जितना मैंने सपना देखा था, उससे कहीं अधिक हासिल किया.’ स्पेन की नीदरलैंड्स के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल हार के बाद नडाल के लिए एक विशेष समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान एक वीडियो ट्रिब्यूट दिखाया गया, जिसमें रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी मरे, सेरेना विलियम्स, और स्पेनिश फुटबॉल सितारे राउल और आंद्रेस इनिएस्ता जैसे दिग्गजों के संदेश शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर आज मतदान दिवस के दिन Social Media पर हैशटैग #VoteDeneChalo अभियान चलाया जा रहा है, सबों से अपील है कि इस अभियान में जरूर भाग लें- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय
    Next Article मतदान कीजिये, राज्य के विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र का भविष्य तय करेंगे: शरद पवार

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.