Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र चुनाव: अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव और शुभा खोटे ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
    राजनीति

    महाराष्ट्र चुनाव: अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव और शुभा खोटे ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र चुनाव: अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव और शुभा खोटे ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

    मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, शुभा खोटे, फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और बॉलीवुड की अन्य हस्तियों ने बुधवार को सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

    अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि व्यवस्था (मतदान केंद्र पर) अच्छी है, खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए, वहां साफ-सफाई है। हर किसी को मतदान करना चाहिए।”

    राजकुमार राव ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।

     

     

    ‘स्त्री 2’ के अभिनेता राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “लोकतंत्र में वोट देना हमारा अधिकार है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम घर से बाहर निकलें और मतदान करें। मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। अब आपकी बारी है, कृपया मतदान करें, यह बहुत महत्वपूर्ण है।”

    दिग्गज अदाकारा शुभा खोटे अपनी बेटी भावना बलसावर के साथ मतदान करने पहुंचीं।

    अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और उनकी बहन जोया अख्तर ने भी मतदान के शुरूआती घंटों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    अभिनेता सोनू सूद ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कहा, “मतदान देश के लिए महत्वपूर्ण है। मतदान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इसे छुट्टी के तौर पर न लें।”

     

     

    टीवी अभिनेत्री गौतमी कपूर ने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए चुनाव के दौरान अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना महत्वपूर्ण है।

    कपूर ने कहा, “मैंने अपना वोट डाल दिया है। वोट देना बहुत महत्वपूर्ण है और भारत में हर किसी को वोट देना चाहिए, चाहे आप युवा हों या वृद्ध, मतदान के लिए समय निकालें क्योंकि एक वोट देश को बदल देगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में मौसम की सबसे सर्द रात, प्रदूषण चरम पर
    Next Article भारत और ऑस्ट्रेलिया ने नवीकरणीय ऊर्जा साझेदारी शुरू की

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.