Author: Devanand Singh

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बिगड़कर ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में, ‘ग्रैप’ के चौथे चरण के तहत प्रतिबंध लागू नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सोमवार को ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में पहुंच गई और यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 484 दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह से ही ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया और सार्वजनिक परियोजनाओं पर निर्माण कार्य को स्थगित करने सहित प्रदूषण नियंत्रण के कड़े उपाय लागू किए गए हैं। घने विषैले धुंध के कारण सुबह के समय दृश्यता में तेजी से गिरावट होने लगी। अधिकारियों के अनुसार, सफदरजंग हवाई अड्डे पर दृश्यता 150 मीटर…

Read More

अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर बैठक करेंगे नयी दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें वह पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘अस्थिर” स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द करने के बाद शाह ने रविवार को भी…

Read More

ट्रंप का इमरान खान से कोई संबंध नहीं, बांग्लादेश की स्थिति पर रहेगी नजर: पाक-अमेरिकी उद्योगपति वाशिंगटन:  डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और प्रमुख पाकिस्तानी-अमेरिकी उद्योगपति साजिद तरार ने कहा है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है। ‘मुस्लिम फॉर ट्रंप’ संगठन के प्रमुख साजिद तरार ने यह भी कहा कि ट्रंप भारत के साथ संबंधों को मजबूत करेंगे और बांग्लादेश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर कड़ी नजर रखेंगे। तरार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा, ‘‘पाकिस्तान में एक विशेष पार्टी द्वारा यह धारणा बनाई…

Read More

कांग्रेस भाजपा पर संविधान में बदलाव करने का झूठा आरोप लगा रही : गडकरी ठाणे: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यह कांग्रेस ही है जिसने 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन किया, लेकिन अब वह बेबुनियाद दावे कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलने की योजना बना रही है। गडकरी ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार रात ठाणे शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी संविधान की मुख्य विशेषताओं में बदलाव नहीं कर सकता। सड़क परिवहन…

Read More

बिहार: व्यक्ति की अस्पताल में मौत के बाद आंख गायब, दो नर्स निलंबित पटना: बिहार के पटना में गोली लगने से घायल एक व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के कुछ घंटों बाद उसकी एक आंख गायब पाई गई। चिकित्सकों ने आंख कुतरने के लिए चूहों को दोषी ठहराया तो वहीं मृतक के परिवार के सदस्यों ने मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच करते हुए रविवार शाम को लापरवाही के आरोप में दो नर्सों को निलंबित कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने 15 नवंबर को फंटूश कुमार…

Read More

संकटों को हरने वाली संकष्ट चतुर्थी के उपाय 18 नवम्बर 2024 सोमवार को संकष्ट चतुर्थी चन्द्रोदय रात्रि 07:55 हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को, विशेषकर संकष्टी चतुर्थी को, भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है. शिव पुराण के अनुसार, इस दिन गणेश जी की पूजा करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. क्यों मनाई जाती है संकष्टी चतुर्थी? संकष्टी चतुर्थी का नाम ही बताता है कि इस दिन संकटों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं. वे अपने भक्तों के सभी संकट दूर करते हैं.…

Read More

डॉ. अजय कुमार की ऐतिहासिक जीत की उम्मीद- राकेश साहू जमशेदपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू⁩ ने कोऑपरेटिव कॉलेज में ईवीएम मशीन की निगरानी के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अजय कुमार ⁩ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में 15 से 20 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। यह जीत पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बनेगी। राकेश साहू ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता ने डॉ. अजय कुमार को अपार समर्थन और आशीर्वाद दिया है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता…

Read More

भारत के कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मिले राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज नई दिल्ली मे भारत के कानून और न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके निवास पर भेट की और उन्हे झारखंड मे अधिवक्ताओ की कठिनाईयो से अवगत कराया। श्री शुक्ल ने झारखंड मे स्टेट बार कौंसिल द्वारा अधिवक्ताओ के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। श्री मेघवाल ने श्री शुक्ल से इस सम्बंध मे एक विस्तृत प्रतिवेदन और सुझाव…

Read More

मीडिया को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी, इंडिया गठबंधन की सरकार में पत्रकारों के लिए होगी योजनाओं की शुरुआत : डा.अजय राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर पूर्वी से प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने राष्र्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर सभी पत्रकार बंधुओं को शुभकामनाएं दी. मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इसलिए मीडिया व प्रेस को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखनी होगी. यह स्वस्थ लोकतंत्र के अत्यंत आवश्यक है. जब प्रेस व मीडिया पर सवाल उठने लगे अथवा एक तरफा काम करने लगे तो इसका प्रभाव कहीं ना कहीं लोकतंत्र के सेहत पर…

Read More

28 वा, खाटू श्याम बाबा जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार चांडिल श्री 28 वा,श्री श्याम कला भवन, द्वारा श्याम बाबा जन्मोत्सव रात्रि व्यापी भजन कार्यक्रम चांडिल बाजार स्थित पुराना विवेकानंद परिसर में आयोजित हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह बिनोद राय ने द्विप प्रज्वलित ओर नारियल फोड़कर किया . श्री खाटू श्याम बाबा भजन स्मारिका अनावरण श्री श्याम कला भवन के 28 वे वर्ष पर भजन संग्रह स्मारिका का विधिवत अनावरण विशेष अतिथि समाजसेवी सह उद्योगपति शंकर अग्रवाल सहित अतिथियों ने किया. मौके पर प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के…

Read More