Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप का इमरान खान से कोई संबंध नहीं, बांग्लादेश की स्थिति पर रहेगी नजर: पाक-अमेरिकी उद्योगपति
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    ट्रंप का इमरान खान से कोई संबंध नहीं, बांग्लादेश की स्थिति पर रहेगी नजर: पाक-अमेरिकी उद्योगपति

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ट्रंप का इमरान खान से कोई संबंध नहीं, बांग्लादेश की स्थिति पर रहेगी नजर: पाक-अमेरिकी उद्योगपति

    वाशिंगटन:  डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक और प्रमुख पाकिस्तानी-अमेरिकी उद्योगपति साजिद तरार ने कहा है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है।

    ‘मुस्लिम फॉर ट्रंप’ संगठन के प्रमुख साजिद तरार ने यह भी कहा कि ट्रंप भारत के साथ संबंधों को मजबूत करेंगे और बांग्लादेश में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों पर कड़ी नजर रखेंगे।

     

     

    तरार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से साक्षात्कार में कहा, ‘‘पाकिस्तान में एक विशेष पार्टी द्वारा यह धारणा बनाई जा रही है कि उनके (खान के) डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यक्तिगत संबंध हैं। यह सच नहीं है। सच यह है कि बतौर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने खान को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तैर पर ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में आमंत्रित किया था।’’

    उन्होंने कहा कि ट्रंप खान को जेल से बाहर निकालने के लिए पाकिस्तान के आंतरिक मामलों या उसकी न्यायपालिका में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

     

     

    खान को पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा दायर पहले तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। तब से वह विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं।

    तरार ने यह भी कहा कि ट्रंप बांग्लादेश सहित दक्षिण एशिया के घटनाक्रम से अवगत हैं।

    उन्होंने कहा कि ट्रंप को मालूम है कि जब वह 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे, तो बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने उनके खिलाफ हिलेरी क्लिंटन का खुलकर समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि हाल में अमेरिका की यात्रा के दौरान यूनुस ने (अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मुलाकात की थी।

    अमेरिका में पांच नवंबर को हुए चुनाव से कुछ दिन पहले ट्रंप ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ ‘‘मानवाधिकारों के उल्लंघन’’ की निंदा की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस भाजपा पर संविधान में बदलाव करने का झूठा आरोप लगा रही : गडकरी
    Next Article अमित शाह मणिपुर की स्थिति पर बैठक करेंगे

    Related Posts

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मुखिया अनीता मुर्मू की पहल से पेयजल संकट से राहत, 13 चापाकलों की हुई मरम्मत

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.