जम्को गुरुद्वारे में मनाया गया बैसाखी का पर्व सजा कीर्तन दरबार। आज दिनांक 13.4.2024 को जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया बैसाखी का पर्व। बैसाखी पर्व के अवसर पर अखंड पाठ साहब की समाप्ति हुई इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें रागी – जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उसके उपरांत अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और सभी ने एक दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर सभी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में माथा टेकने के साथ लंगर छका। इस…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर के उलीडीह संकोसाई रोड नम्बर पांच में बच्चा चोर के शक में भीड़ ने एक युवक को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. घायल युवक का नाम शोएब अंसारी है जो मानगो हयात नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि युवक गाय लेकर जा रहा था उसके पीछे एक बच्चा भी लग गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शोएब गाय के साथ बच्चे को बहला फुसलाकर ले जा रहा था. फिलहाल युवक का…
विपक्ष पर बरसे सीएम योगी,बोले- यूपी के अपराधियों को उत्तराखंड आने का मौका ही नहीं दूंगा हल्द्वानी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर पहुंचे, जहां उन्होंने नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा की. उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर कई जुबानी हमले किए. साथ ही केंद्र में मोदी सरकार और उत्तराखंड में धामी सरकार की योजनाओं का गुणगान किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाषण शुरू करते हुए मोदी और धामी सरकार…
सिडनी मॉल में चाकूबाजी-गोलीबारी में पांच लोगों की हुई मौत, कई घायल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस का अभियान जारी है। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल है। हालांकि वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल परिसर से जुड़ी घटना पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक पोस्ट साझा किया। जिसमें कहा गया कि बॉन्डी जंक्शन पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किया गया। शनिवार को कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं को…
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, ईडी की कार्रवाई को दी है चुनौती दिल्ली शराब घोटाले मे गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें दिल्ली हाईकोर्ट से कोई भी राहत पाने में असफल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ‘आप’ ने दावा किया था,…
एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में मना ” अलविदा समारोह” *अलविदा मनाकर 2021-24 बैच के छात्रों को दी गई बिदाई एनटीटीएफ आर डी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी के संस्थान परिसर में ‘अलविदा दिवस’ के मद्देनजर समारोह आयोजित किया गया। इसमें संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन,उप प्राचार्य रमेश राय एवं सभी ब्रांच के शिक्षकों के साथ 2021- 24 बैच के छात्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन,उप प्राचार्य रमेश राय द्वारा दीप प्रज्वलन कर हुआ।इस दौरान गायन और नृत्य आदि जैसी कई मजेदार गतिविधियों का आयोजन किया गया।समारोह…
रामगढ़ :भुरकुंडा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार तीन युवक को किया गया गिरफ्तार रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद भुरकुंडा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है भुरकुंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिरसा चौक के समीप से उक्त युवक को गिरफ्तार किया। उस युवक के सीनगध पर छापामारी कर 18 ग्राम ब्राउन शुगर और 341 ग्राम गांजा भी किया गया जप्त। पकड़े गये नशाखोरी लोगों के पास से पुलिस से अपाची बाइक, एक…
श्री श्री शिव शीतला मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ हजारों महिलाओं ने कलश उठाकर गोविंदपुर की खुशहाली की कामना। श्री श्री शिव शीतला मंदिर,सिंगल हाउसिंग कॉलोनी,छोटा गोविंदपुर शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सुबह-सुबह हजारों महिलाएं हरलंजी घाट से कलश में जल भरकर भजन भक्ति गीत गाते हुए गोविंदपुर में भ्रमण कर गोविंदपुर के सभी परिवारों के खुशहाली की कामना के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर मंडप पूजन के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस कलश यात्रा में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक…
जिला प्रशाशन द्वारा स्विप अभियान के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कों बल देने हेतु भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने इस रैली कों रवाना किया, इस दौरान कैडेट्स के द्वारा हाथों मे मतदाता जागरूकता सम्बंधित पोस्टर लेकर सभी कों जागरूक किया, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से निकलकर यह रैली जिला मुख्यालय पहँची, इस दौरान धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने बताया कि इस अभियान का मकसद केवल मतदाता जागरूकता है, साथ ही कहा कि शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार इस तरह…
राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि – नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जलियांवाला बाग नरसंहार में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन शहीदों की देशभक्ति की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. राष्ट्रपति ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘जलियांवाला बाग में मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि! स्वराज के लिए प्राणों का उत्सर्ग करने वाली उन सभी महान आत्माओं के प्रति देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे. मुझे विश्वास…
