प्रधानमंत्री मोदी की ‘फर्जी शिवसेना’ वाली टिप्पणी पर उद्धव ठाकरे ने किया पलटवार, बोले- ‘आपकी डिग्री’ जैसी नहीं शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘फर्जी शिवसेना’ वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी पार्टी ‘आपकी डिग्री’ जैसी नहीं है। पालघर लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना की उम्मीदवार भारती कामदी के समर्थन में मुंबई के पास बोइसर में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने यह भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ 300 का आंकड़ा पार कर भाजपा को हराएगा। ठाकरे ने कहा, ‘‘धरती पुत्रों के अधिकारों की लड़ाई के…
Author: Devanand Singh
वायुसेना को मिलेंगे 97 स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान, रक्षा मंत्रालय ने खरीद के लिए टेंडर को मंजूरी दी नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके 1ए की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है। इन विमानों का निर्माण हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा भारतीय वायुसेना के लिए किया जाएगा। ऐसे 97 हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद की जानी है। इसकी अनुमानित लागत लगभग 67 हजार करोड़ रुपए है। लगभग चार महीने पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद के तेजस एमके 1ए लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।…
रीवा: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने में जुटी SDRF-NDRF की टीम रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक गांव में उसे वक्त हड़कंप पहुंच गया जब एक 6 साल का मासूम बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिरा और फंस गया. घटना की भनक लगते ही रीवा जिला प्रशासन सहित सभी प्रशासनिक टीम एक्टिव हो गई और मौके पर पहुंचे. फिर बच्चों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 6 साल के बच्चे मयंक को रेस्क्यू करने के लिए अलग-अलग 8 से अधिक जेसीबी मशीन लगाई गई हैं जिसके जरिए बोरवेल के बगल से…
रेलवे ने की शीतल पेय जल शिविर की व्यवस्था, इन रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी फ्री सुविधा नई दिल्ली: गर्मियां शुरू होते ही रेलवे स्टेशनों में पीने के पानी की मांग बढ़ गयी है. यात्रियों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कुछ स्टेशनों में खास व्यवस्था की है. यहां से सफर करने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे रेल यात्रियों को निशुल्क ठंडा पानी वितरण शिविर आयोजन के लिए 6 गैर सरकारी संस्थाओं से कोआर्डीनेट करते हुए उन्हें ग्वालियर,…
RJD ने जारी किया घोषणा पत्र: 500 में गैस सिलेंडर, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को 1 लाख का वादा पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार सुबह अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा पत्र जारी किया है। राजद ने इसे घोषणा पत्र की जगह परिवर्तन पत्र नाम दिया है। परिवर्तन पत्र जारी किए जाने के दौरान तेजस्वी यादव के साथ जगदानंद सिंह और राजद के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। लालू यादव की पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जॉब और…
IPL 2024: दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, 11 गेंद बाकी रहते जीत लिया मैच नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में जीत की राह पर वापसी कर ली है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम डीसी ने शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराया. दिल्ली की जीत के एक-दो नहीं, बल्कि कम से कम 5 हीरो रहे. पहले कुलदीप यादव और खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी कर लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोका. इसके बाद जैक फ्रेजर मैक्गर्क-पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने बेहतरीन बैटिंग कर अपनी टीम जीत…
रिलीज हुआ हीरामंडी का दूसरा गाना तिलस्मी बाहें संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार का प्रीमियर 1 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है. सीरीज के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने इसका दूसरा गाना तिलस्मी बाहें रिलीज कर दिया है. तिलस्मी बाहें को संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है. इससे पहले हीरामंडी: द डायमंड बाजार का गाना सकल बन सामने आया था.तिलस्मी बाहें गाने में सोनाक्षी सिन्हा अपने सबसे हसीन लुक में दिखाई दे रही हैं. उनकी केयरफ्री स्पिरिट और अट्रैक्ट करने वाला चार्म दर्शकों…
चाईबासा: लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। शनिवार की सुबह चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय से सिंहभूम स्पोर्ट्स एशोसिएशन मैदान तक रन फॉर वोट” मैराथन का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। मतदाता जागरूकता दौड़ में सरकारी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा स्कूलों के विद्यार्थी और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दौड़ के समापन के बाद एसोसिएशन मैदान में मतदाता शपथ दिलाई गई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अनुमंडल पदाधिकारी ने 13 मई को निश्चित रूप से…
मोदी का प्रधानमंत्री बनना जुमला साबित होगा: सुधीर कुमार पप्पू जमशेदपुर। देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में इसबार नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना बहुत मुश्किल है मोदी काफी डरे हुए हैं। मोदी का डरना स्वाभाविक है उन्होंने छोटे-छोटे दलों को मिलाकर जीत की रणनीति बनाई है परंतु जनता मोदी सरकार के खिलाफ है। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में ऐसा कुछ नहीं किया जिसके आधार पर जनता भाजपा को वोट दे। प्रधानमंत्री मोदी महंगाई बेरोजगारी सीमा की सुरक्षा पर कोई बात नहीं करते इसी डर से आज तक उन्होंने संवाददाता सम्मेलन नहीं…
संस्था यात्रा एक नई जीवन की शुरुआत के द्वारा चैती छठ महापर्व के नहाय खाय के अवसर पर बारीडीह गोलचक्कर के समीप सूप नारियल पूजा की सामन और प्रसाद का छठ व्रत धारियों के बीच वितरण किया गया. इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष रीना सिंह, सविता देवी, सीमा देवी, गुरप्रीत सिंह,संतोष सिंह, जगतार सिंह, यशवंत राय, सुबोध सिंह सारे सदस्य उपस्थित रहे. अतिथि के रूप में दिनेश कुमार , कन्हैया सिंह, परशुराम सिंह बागी, चिंटू सिंह, निरंजन सिंह, अरूप मलिक , प्रदीप मिश्रा ,राजू शर्मा, राजेश सिंह, चंदा सिंह, रीता शर्मा, मधुमाला शर्मा, आदि शामिल रहे.
