Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रन से हराकर सीरिज जीती
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    भारत ने अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रन से हराकर सीरिज जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत ने अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रन से हराकर सीरिज जीती
    दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया. चौथे और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं.

     

     

    टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत शानदार रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर 73 रन जड़ दिए. टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट खोकर 283 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से तिलत वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 120 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

     

     

    इस आतिशी पारी के दौरान तिलत वर्मा ने महज 47 गेंदों पर नौ चौके हुए 10 छक्के लगाए. तिलत वर्मा के अलावा संजू सैमसन ने भी महज 56 गेंदों पर छह चौके और नौ छक्के जड़कर 109 रन बनाए. इस पारी के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर रिकार्ड्स की झरी लगा दी. इस मैच में भारतीय टीम ने केवल 19.5 ओवर में 282/1 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो विदेशी ज़मीन पर भारत का सबसे बड़ा टी20 स्कोर बन गया.

     

     

    दक्षिण अफ्रीका के लिए 284 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था. अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी ने इसे और असंभव बना दिया. अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में रीजा हेंड्रिक्स को आउट किया तो अपने दूसरे ओवर में एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन को भी चलता कर दिया. इस बीच हार्दिक पंड्या भी रियान रिकल्टन को आउट कर चुके थे. नतीजा दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 10 रन हो गया.

     

     

    10/4 की स्थिति से किसी भी टीम के लिए जीतना असंभव था. यह संभव हुआ भी नहीं. ट्रिस्टन स्टब्स (43), डेविड मिलर (36) और मार्को यानसेन (29) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर अपनी टीम को बमुश्किल भारत के स्कोर से आधा रास्ता पार कराया. रमनदीप सिंह ने लुथो सिपाम्ला को आउट कर अफ्रीकी टीम को आखिरी झटका दिया. भारत ने अफ्रीकी टीम को 18.2 ओवर में 148 रन पर ढेर किया और 135 रन से मैच जीत लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव बहिष्कार को लेकर भाकपा माओवादियों ने पेंक नारायणपुर एवं नावाडीह थाना क्षेत्र में पोस्टरबाजी की
    Next Article झांसी: मेडिकल कॉलेज के NICU में आग लगने से 10 नवजातों की मौत, राष्ट्रपति और PM ने जताया दुख

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.