Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना गुप्ता ने किया रामगढ़ में ममता देवी के लिए चुनाव प्रचार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बन्ना गुप्ता ने किया रामगढ़ में ममता देवी के लिए चुनाव प्रचार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बन्ना गुप्ता ने किया रामगढ़ में ममता देवी के लिए चुनाव प्रचार

    बन्ना गुप्ता ने वैश्य समाज से की इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील

    पहले चरण के चुनाव की समाप्ति के पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने दूसरे चरण के चुनाव में प्रचार की कमान संभाल ली है. इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक के रुप में बन्ना गुप्ता रामगढ़ और धनबाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं. उन्होंने रामगढ़ में आयोजित वैश्य समाज की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग विशेष कर वैश्य समुदाय को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है. वैश्य समुदाय को दिखावा और आडंबर से दूर रहना होगा.

     

    हमलोगों को संघर्ष करना होगा. वैश्य समुदाय को अपनी संख्या और ताकत को पहचानना होगा. बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने पिछड़ा वर्ग को मान सम्मान दिया है. अब हमारा कर्तव्य है कि हमलोग इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता देवी को भारी बहुमत से जितायें. बन्ना गुप्ता ने कहा कि राजनीति में लड़ाई हार और जीत की नहीं होती बल्कि सिद्धांत और विचार, मान और सम्मान की होती है. वैश्य समुदाय के लोग राम मनोहर लोहिया, जमना लाल बजाज, महाराजा अग्रसेन, वीर भामाशाह को मानने वाला समुदाय है.

     

     

    आवश्यकता है कि यह समुदाय अब जागरूक हो कर अपनी राजनैतिक ताकत को पहचाने. इसके लिए हमें एकतरफा वोट करने की आवश्यकता है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की हर माता और बहन के खाते में मईया योजना के 2500/- मासिक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है. बन्ना गुप्ता ने रामगढ़ की जनता से अपील की कि भारी बहुमत से ममता देवी को विजयी बनाएं. रामगढ़ में आयोजित वैश्य समाज की सभा में राजेंद्र साहू, अशोक जैन, जमुना साहू, कोलेश्वर प्रजापति, संतोष मोदी, राधेश्याम साहू, डॉ के एन प्रसाद इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में झारखंड वैश्य समाज ने बन्ना गुप्ता का भव्य अभिनंदन किया और वैश्य ह्रदय सम्राट की उपाधि से अलंकृत किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमजबूत, पारदर्शी ऑडिट प्रणाली लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करती है : ओम बिरला
    Next Article संविधान देश का ‘डीएनए’ है, लेकिन भाजपा और संघ के लिए यह कोरी किताब है: राहुल

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.