Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलूशन को काबू करने दिल्ली की सड़कों से हटीं 3.8 लाख गाड़ियां, नियम तोड़ा तो लगेगा 20 हजार जुर्माना
    Headlines राष्ट्रीय

    पलूशन को काबू करने दिल्ली की सड़कों से हटीं 3.8 लाख गाड़ियां, नियम तोड़ा तो लगेगा 20 हजार जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पलूशन को काबू करने दिल्ली की सड़कों से हटीं 3.8 लाख गाड़ियां, नियम तोड़ा तो लगेगा 20 हजार जुर्माना
    दिल्ली. राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में प्रदूषण आसमान छू रहा है और लोगों को सांस लेने में भी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा रहा है. जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने GRAP-3 के तहत बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल के चलने वाले चार पहिया वाहनों पर बैन लगा दिया है. अगर आपके पास भी BS-3 पेट्रोल से चलने वाला स्‍कूटर, बाइक और कार है तो इसे सड़क पर चलाने पर भारी जुर्माना उठाना पड़ सकता है. इसी तर्ज पर BS-4 से चलने वाले डीजल की कारें और बड़े वाहनों पर भी बैन रहेगा. मुख्‍यमंत्री आतिशी सरकार के ताजा आदेश के अनुसार, उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 194(1) के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा.

     

     

    दिल्‍ली सरकार के आदेश में कहा गया, “दिल्ली में बीएस III पेट्रोल और बीएस IV डीजल एलएमवी (चार पहिया वाहन) नहीं चलेंगे. दिल्ली में बीएस-III मानकों या उससे नीचे के दिल्ली में रजिस्‍टर्ड डीजल संचालित मध्यम माल वाहन (एमजीवी) नहीं चलेंगे. हालांकि आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ऐसे वाहनों पर छूट रहेगी.” आदेश में कहा गया है, “दिल्ली के बाहर रजिस्‍टर्ड बीएस-III और उससे नीचे के डीजल से चलने वाले एलसीवी यानी लाइट कमर्शियल व्‍हिकल को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है. यहां भी केवल आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को छूट दी जाएगी.

     

     

     

    दिल्‍ली सरकार के ताजा आदेश में यह भी कहा गया कि ईवी/सीएनजी/बीएस-VI डीजल के अलावा एनसीआर राज्यों से आने वाली अंतर-राज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के साथ संचालित बसों व टेम्पो ट्रैवलर पर यह नियम लागू नहीं होगा. यह आदेश एयर क्‍वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) द्वारा दिल्ली में एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) के खराब होने और गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एयर पॉल्‍यूशन को और खराब होने से रोकने के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी-III के आदेश के बाद आया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है आयोजन
    Next Article मधुआबेड़ा गाँव के किसानों ने धान पकते देख खलिहान को तैयार करने में जुटे किसान

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    June 4, 2026

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.