Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी फिर विदेश जा रहे हैं, मणिपुर जाने से क्यों कर रहे हैं इनकार : कांग्रेस
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी फिर विदेश जा रहे हैं, मणिपुर जाने से क्यों कर रहे हैं इनकार : कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी फिर विदेश जा रहे हैं, मणिपुर जाने से क्यों कर रहे हैं इनकार : कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह शनिवार को विदेश जा रहे हैं लेकिन यह समझ से परे है कि वह मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं।

    विपक्षी पार्टी ने यह टिप्पणी तब की है जब प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील और नाइजीरिया तथा गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे।

     

     

    कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अगले तीन दिन तक हम ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ झूठ और अमर्यादित प्रचार अभियान से बचे रहेंगे। वह एक बार फिर से विदेश जा रहे हैं, जहां वह किसी तरह की शासन कला या बड़प्पन का परिचय देने के बजाय घरेलू राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करेंगे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मोदी जी लगातार उस अशांत राज्य मणिपुर का दौरा करने से क्यों इनकार कर रहे हैं जहां के लोग मई 2023 से दुख और तकलीफ झेलने को मजबूर हैं और पूरी तरह से टूट गए हैं।’’

     

     

     

    रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री का मणिपुर जाने से इनकार करना समझ से परे हैं।

    कांग्रेस मणिपुर का दौरा न करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधती रही है और उसने राज्य में स्थिति को संभालने में नाकामी को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की है।

    मणिपुर में पिछले साल मई से मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव पूर्व किए हर वादे होगे पूर्ण :पवन
    Next Article स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है आयोजन

    Related Posts

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    June 4, 2026

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    June 4, 2026

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा करेगी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का शुभारंभ

    अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों को मिले निर्देश, पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने पर जोर

    विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : क्या सिर्फ पौधारोपण के सहारे बच पाएगा पर्यावरण

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़की ग्रामसभा, काम ठप कर प्रमुख ने दी आंदोलन की चेतावनी

    आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश

    नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता और जवाबदेही पर जोर

    जादूगोड़ा में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुले गड्ढों और धमकी के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.