Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह में निर्भय शाहाबादी के समर्थन में उमड़ा भाजपाइयों का जनसैलाब, अन्नपूर्णा देवी व रविंद्र राय भी हुए शामिल
    Headlines झारखंड राजनीति

    गिरिडीह में निर्भय शाहाबादी के समर्थन में उमड़ा भाजपाइयों का जनसैलाब, अन्नपूर्णा देवी व रविंद्र राय भी हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गिरिडीह में निर्भय शाहाबादी के समर्थन में उमड़ा भाजपाइयों का जनसैलाब, अन्नपूर्णा देवी व रविंद्र राय भी हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह : दूसरे चरण के मतदान के अंतिम दिन सोमवार को गिरिडीह के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में भाजपा ने पूरा ताकत झोंक दिया। सोमवार को भाजपा के रोड शो में जनसैलाब उमड़ा। 1000 से अधिक बाइक में पार्टी के युवा कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा और कमल फूल का झंडा लहराते हुए बड़ा से निकले। इस दौरान खुली जीप में ही केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद रवींद्र राय के साथ महिला मोर्चा की शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, तनुजा सहाय, कुसुम सिन्हा, संगीता सिन्हा, संगीता सेठ, संजू देवी के साथ भाजपा नेता दिनेश यादव, मुकेश जालान, संदीप डंगाईच, मिथुन चंद्रवंशी, विवेक गुप्ता विक्की, आलोक केशरी, विशाल गुप्ता ज़ उज्ज्वल गुप्ता समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम सड़को पर निकला। जय श्री राम के साथ यूपी के सीएम योगी द्वारा दिया गया नारा बांटेगे तो कटेंगे के नारे भी कार्यकताओं द्वारा खूब लगाए गए।

     

    इस दौरान कार्यकर्ताओं का जनसैलाब बड़ा चौक से होते हुए जिन रास्तों से गुजरा, वहा लोगों की भीड़ भी भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के रोड शो देखने के लिए उमड़ पड़ी। मुस्लिम बाजार से रोड शो जब टावर चौक पहुंचा, तो नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यूपी में हिंदू समुदाय अब बांटना बंद कर चुके हैं। तो झारखंड का यह चुनाव भी राज्य के लोगों को सुरक्षित करने वाला है। क्योंकि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठिए पांव पसार चुके हैं।

     

     

    ऐसे में इन्हें बाहर करने के लिए सबसे अधिक जरूरी भाजपा का सता में आना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को लुट कर किस कदर बर्बाद कर दिया है। उसे जनता देख चुकी है। सिर्फ भ्रष्टाचारी अधिकारियों और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता को लूटने का पूरा मौका मिला। इधर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने भी हेमंत सरकार पर जमकर भड़के, और कहा कि कांग्रेस अब राज्य में कही दिख नहीं रही। जो कुछ थोड़ा दिखाई पड़ रही है वो भी इस चुनाव के दिखना बंद हो जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा हेमंत और कल्पना सोरेन एंड पार्टी jmm अब शिबू सोरेन के सिद्धांतों पर चलना बंद कर चुका है।

     

     

    ऐसे में जनता को तय करना है कि अगले पांच साल हेमंत सरकार के कुकुर्मो की सजा झारखंड न भुगते, और न ही बांग्लादेशी घुसपैठ राज्य में पांव पसारे। टावर चौक से रोड शो आगे बढ़ा, और भंडारीडीह होते हुए अलकापुरी, बोडो होते हुए पचंबा पहुंचा, जहां केंद्रीय मंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। लेकिन जनसैलाब में उमड़ी भीड़ के कारण घंटों शहर के कई रोड बुरी तरह से जाम हो गया। शहर भी रेंगता हुआ नजर आया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article61 वर्षीय वीर भुवनेश्वर सिंह बने 84 बांर के रक्तदाता, कहा स्वास्थ्य रहा तो जरुर बनूंगा शतकवीर रक्तदाता
    Next Article भगवान सिंह की माता की अंतिम अरदास मंगलवार को मानगो गुरुद्वारा साहिब में

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.