Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर के मुख्यमंत्री ने मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए राजग की बैठक बुलाई
    Headlines राष्ट्रीय

    मणिपुर के मुख्यमंत्री ने मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए राजग की बैठक बुलाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मणिपुर के मुख्यमंत्री ने मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए राजग की बैठक बुलाई

    इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार शाम छह बजे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में सात विधायकों वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भाजपा नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया है और दावा किया है कि बीरेन सिंह सरकार पूर्वोत्तर राज्य में ‘‘संकट को हल करने और सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह विफल रही है।’’

     

     

    हालांकि, समर्थन वापसी से भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उसके पास 32 विधायकों के साथ बहुमत है।

    इस बीच, मुख्यमंत्री के सचिव निंगथौजम ज्योफ्रे ने मणिपुर अखंडता समन्वय समिति (सीओसीओएमआई) को लिखे पत्र में इंफाल घाटी में प्रभावशाली इस निकाय से अनुरोध किया कि वह इस महत्वपूर्ण मोड़ पर किसी भी तरह के हिंसक आंदोलन से बचें और संयुक्त रूप से विचार-विमर्श करें।

    राज्य सरकार का यह अनुरोध ऐसे समय में आया है, जब सीओसीओएमआई के सदस्यों ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल क्षेत्र में सरकारी कार्यालय भवनों को बंद करने का अभियान शुरू किया है।

    वहीं, पुलिस ने बताया कि जिरिबाम जिले में संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।

     

     

    पुलिस ने गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की पुष्टि की है। लेकिन पुलिस ने यह साफ नहीं किया कि गोलीबारी किसने की, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने सुरक्षा बलों की ओर से गोलीबारी किए जाने का दावा किया है।

    यह घटना रविवार देर रात उस समय हुई जब उग्रवादियों द्वारा अपहृत महिलाओं और बच्चों की हत्या के विरोध में प्रदर्शनकारी जिरीबाम थाना क्षेत्र के बाबूपारा में संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे थे।

    पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई… यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई।’’

     

     

     

    प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालयों और जिरिबाम के निर्दलीय विधायक के घर में तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने बताया कि वे इमारतों से सामान, कागज आदि बाहर ले आए और वहीं सामने उनमें आग लगा दी।

    इस बीच, सूत्रों ने बताया कि असम के सिलचर शहर में एक सरकारी अस्पताल में जिरीबाम जिले से लापता हुए पांच लोगों के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है।

    ग्यारह नवंबर को सुरक्षा बलों और कुकी-जो उग्रवादियों के बीच गोलीबारी के बाद जिरीबाम से लापता हुए छह लोगों में से पांच के शव पिछले कुछ दिनों में जिरीबाम में जिरी नदी और असम कछार में बराक नदी में पाए गए। इस मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावी तैयारियों को लेकर सेक्टर पदाधिकारी – पुलिस पदाधिकारी को डीईओ सह डीसी – एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग
    Next Article गढ़वा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एक गिरफ्तार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.