महेसाणा. वडनगर के मोलीपुरा की कोरोनाग्रस्त महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. इसमें एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन दूसरा बच्चा निगेटिव है. कोरोना संक्रमण के इस तरह के मामले को लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं. गुजरात में इस तरह का यह पहला मामला है. मोलीपुर की कोरोना संक्रमित हसुमति बेन परमार ने शनिवार को वडनगर के मेडिकल हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, क्योंकि, मां संक्रमित थी ऐसे में दोनों नवजात के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए. सोमवार को जब बच्चों की रिपोर्ट आई, तो डॉक्टर्स चौंक गए, क्योंकि जुड़वा बच्चों में से लड़के की…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. कई राज्यों के श्रमिक विशेष ट्रेनों को चलाने की अनुमति नहीं देने के बीच रेलवे का कहना है कि ट्रेनों के संचालन के लिए संबंधित राज्यों की अनुमति की जरूरत नहीं है. 16 मई को केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि रेलवे देश के किसी भी जिले से श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाने के लिये तैयार है.गोयल बीते कुछ दिनों से राज्य सरकारों से प्रवासियों को उनके घर ले जाने वाली ट्रेनों को मंजूरी देने की अपील कर रहे हैं. यह अपील विशेषकर झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से की गई है. 30 जून…
दिल्ली. कोरोना वायरस को पूरी दुनिया में फैलाने वाले चीन से हर कोई खफा है. इस महामारी को लेकर चीन पर लगातार झूठ बोलने के आरोप लग रहे हैं. अब चीन को अपने कुकर्मों की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. अंतरराष्ट्रीय कंपनियां चीन से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में जुट गई हैं. खास बात ये है कि सभी का एक ही ठिकाना है, वो है भारत. अब जर्मनी की जूता बनाने वाली मशहूर कंपनी वॉन वेल्स ने चीन से अपना कारोबार समेट लिया है. कंपनी ताजनगरी आगरा में अपनी फैक्ट्री लगाने जा रही है. दरअसल, वॉन वेल्स अपने…
रांची. सरकार के आदेश के बाद झारखंड में आज (बुधवार) से शराब की दुकानें खुलेंगी. हालांकि लोगों को पीने के लिए ज्यादा खर्च करने होंगे, क्योंकि प्रदेश में 20 से 25 फीसदी तक शराब महंगी हो गई है. उत्पाद विभाग ने शराब पर 10 फीसदी विशेष कर लगाया है. वहीं वाणिज्यकर विभाग ने वैट की दर में इजाफा करते हुए 50 से 75 फीसदी कर दिया है. कोरोना को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के कारण प्रदेश में लगभग दो महीने के बाद बुधवार से शराब की दुकानें खुलेंगी. इसको लेकर उत्पाद आयुक्त विनय कुमार चौबे की ओर से सभी जिलों…
लॉकडाउन में रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 जून से 200 अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. हालांकि 1 मई से ही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई थी, लेकिन ये व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही थी. ऐसे में अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या को और बढ़ाया जा रहा है. अब तक कुल 1600 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 21.5 लाख श्रमिकों को उनके स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है. श्रमिकों को और राहत देते हुए भारतीय रेल अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाने जा रहा है. इसके…
नई दिल्ली. एक तरफ कोरोना वायरस से जंग जारी है दूसरी तरफ सुपर साइक्लोन अम्फान भारतीय तटों पर टकराने वाला है. अम्फान के मद्देनजर जहां कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग की वहीं आज एनडीआरआफ चीफ एस एन प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहत कार्यों की जानकारी दी. प्रधान ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब हम दोहरी आपदा से लड़ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में अम्फान महाचक्रवात के करीब पहुंचने से पहले करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया गया है. महाचक्रवात अम्फान के ओडिशा तटों के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में…
नमन का भोजन सेवा का आज 50 वां दिन लाखों जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचायी गयी है : काले सभी के स्नेह एवं ईश्वर की कृपा से सेवा संभव: काले अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए *नमन परिवार* द्वारा स्लम बस्तियों, बेघरों एवं जरूरतमंद गरीब परिवारों को अपनी सेवा देते हुए उनके मध्य प्रतिदिन दोपहर का भोजन वितरित किया जा रहा है इस सेवा कार्य का आज 50 वां दिन है, पिछले 50 दिनों से नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा निरंतरतापूर्वक प्रतिदिन यह सेवा कार्य किया जा रहा है ताकि जरूरतमंदों को भोजन…
केयू में कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान वैश्विक महामारी “कोरोनावायरस” के इस संक्रमण काल में कोल्हान विश्वविद्यालय ,चाईबासा में लगातार लोकडाउन के इस काल अवधि में निस्वार्थ अपनी परवाह किए बिना निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे विशुद्ध कोरोना योद्धा “स्वच्छताकर्मी दीदीयों” एवं “सुरक्षाकर्मियों” को कोल्हान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदया प्रो(डॉ) शुक्ला मोहंती जी के मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति में एवं सीनेट – सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति के नेतृत्व एवं सौजन्य से “नर सेवा नारायण सेवा” के मंत्र को आत्मसात करते हुए “कोरोना वायरस” से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला लायंस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, 25 पीपीई किट सौपा लायंस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल आज स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से उनके अवासीय कार्यालय में मिला और कोविड19 से लड़ रहे मेडिकलकर्मियों के लिए 25 पीपीई किट भेंट किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि इस विपदा की घड़ी में बहुत से एनजीओ और स्वयंसेवी संगठन मदद के लिए सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि लायंस क्लब मानव सेवा के लिए समर्पित रहा हैं और ये योगदान उनके उदारता को प्रदर्शित करता हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने क्लब…
डाॅ गोस्वामी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहरागोड़ा स्थित ओड़िसा सीमा पर पैदल तथा साइकिल से आए 542 प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने आज बहरागोड़ा मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बहरागोड़ा स्थित ओड़िसा के जामसोला सीमा पर तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश तथा ओड़िसा के विभिन्न स्थानों से पैदल तथा साइकिल से आए 542 प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया। ये प्रवासी मजदूर झारखंड के गढ़वा तथा पलामू एवं बिहार अपने गाँव की ओर जा रहे हैं । इन मजदूरों को रोटी, पराठे, पुड़ियां, खिचड़ी, बिस्कुट, ब्रेड, पानी का बोतल तथा…
