Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केयू में कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म

    केयू में कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केयू में कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान

    वैश्विक महामारी “कोरोनावायरस” के इस संक्रमण काल में कोल्हान विश्वविद्यालय ,चाईबासा में लगातार लोकडाउन के इस काल अवधि में निस्वार्थ अपनी परवाह किए बिना निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे विशुद्ध कोरोना योद्धा “स्वच्छताकर्मी दीदीयों” एवं “सुरक्षाकर्मियों” को कोल्हान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदया प्रो(डॉ) शुक्ला मोहंती जी के मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति में एवं सीनेट – सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति के नेतृत्व एवं सौजन्य से “नर सेवा नारायण सेवा” के मंत्र को आत्मसात करते हुए “कोरोना वायरस” से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाते हुए, सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन करते हुए विश्वविद्यालय सभागार में इन योद्धाओं के हाथों को हैंड सैनिटाइजर से सैनिटाइज करते हुए माक्स, लाइफ ब्वॉय साबुन, बिस्किट्स एवं हैंड सैनिटाइजर प्रदान करते हुए इन योद्धाओं का सम्मान किया गया।
    इस अवसर पर अमिताभ सेनापति ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से इस जंग में प्रथम पंक्ति में कोरोना योद्धा के रूप में हमारे स्वच्छता कर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों का योगदान अतुलनीय है जो अपने जीवन के परवाह किए बिना आम जनता के जीवन के बचाने के लिए रात दिन कोरोना वायरस के खिलाफ दीवार बनकर प्रथम पंक्ति में खड़े हैं। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए हमलोगों का यह कर्तव्य बनता है कि इन योद्धाओं का सम्मान करते हुए इनका मनोबल बढ़ाएं।

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिों के रूप में डीएसडब्ल्यू डॉ टी सी के रमन, कुलसचिव डॉ एस एन सिंह, प्रोक्टर डॉ ए के झा, परीक्षा नियंत्रक डॉ पी के पाणी, वित्त पदाधिकारी सुधांशु कुमार ने भी मुख्य रूप से उपस्थित होकर इन
    कोरोना योद्धाओं को उपरोक्त सुरक्षा किट देकर सम्मान किए।
    कोरोना काल मे पेश हुई मानवता की मिसाल

    कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट एवं सिंडिकेट सदस्य अमिताभ सेनापति ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा से जमशेदपुर लौटने के क्रम में हाता के आगे बुरुडीह फाटक के पास केड़ो गांव के एक व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल से दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरकर अचेत अवस्था में रोड पर गिरे पड़े हुए थे । उनके सर, गाल और हाथ पैर में गंभीर चोटें आई थी। वहां पर उपस्थित भीड़ सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही थी किंतु उस असहाय अचेत व्यक्ति के पास कोई जा नहीं रहा था । वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के इस काल में उन्होंने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए तत्काल अपने वाहन से उतर कर उस अचेत व्यक्ति के पास जाकर उन्हें होश में लाने हेतु उनके चेहरे में जल छिड़काव किया जिससे उन्हें कुछ देर बाद धीरे-धीरे होश आया। उसके बाद उन्हें उठा कर बैठा कर अपने तरफ से पानी से हाथ और मुंह धुला कर ग्लूकोज बिस्किट एवं पानी पिला कर उन्हें सहज किया। तत्पश्चात उनके द्वारा पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन को इस घटना की पूरी सूचना दी । कुछ देर बाद हाईवे पेट्रोल वाहन संख्या 8 घटनास्थल पर पहुंची एवं इस घटना के बारे में पूरी पूछताछ की ।
    कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रण में होते देख पुलिसकर्मियों के नियंत्रण में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अभिलंब स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाने हेतु छोड़कर अमिताभ सेनापति अपने कर्तव्य को निभाते हुए जमशेदपुर की ओर चल दिए।
    उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में मानवता के नाते किसी व्यक्ति के काम आने से मेरी आत्मा को आपात तृप्ति मिली , और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। साथ ही युवाओं से अपील की हाईवे में कभी भी इस तरह की घटना घटित हो तो सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग ना बनाएं उस असहाय व्यक्ति के पास जाकर उनके उपचार हेतु अविलंब 100 नंबर में डायल कर निकटवर्ती थाना एवं स्वास्थ्य केंद्र में सूचना दें जिससे कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को किसी अनहोनी घटना से बचाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिला लायंस क्लब का प्रतिनिधिमंडल, 25 पीपीई किट सौपा
    Next Article नमन का भोजन सेवा का आज 50 वां दिन लाखों जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचायी गयी है : काले

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.