Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में शराब हुई महंगी, रांची समेत 9 शहरों में होम डिलिवरी की भी सुविधा
    Breaking News झारखंड

    झारखंड में शराब हुई महंगी, रांची समेत 9 शहरों में होम डिलिवरी की भी सुविधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2020Updated:May 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. सरकार के आदेश के बाद झारखंड में आज (बुधवार) से शराब की दुकानें खुलेंगी. हालांकि लोगों को पीने के लिए ज्यादा खर्च करने होंगे, क्योंकि प्रदेश में 20 से 25 फीसदी तक शराब महंगी हो गई है. उत्पाद विभाग ने शराब पर 10 फीसदी विशेष कर लगाया है. वहीं वाणिज्यकर विभाग ने वैट की दर में इजाफा करते हुए 50 से 75 फीसदी कर दिया है. कोरोना को लेकर लगाये गये लॉकडाउन के कारण प्रदेश में लगभग दो महीने के बाद बुधवार से शराब की दुकानें खुलेंगी. इसको लेकर उत्पाद आयुक्त विनय कुमार चौबे की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों को दिशा-निर्देश दिये गये हैं. इसके तहत सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खुली रहेंगी. दुकानों पर ज्यादा भीड़ न लगे, इसके लिए तीन तरह से शराब बेची जाएगी.

    सरकार के दिशा-निर्देश

    1.ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व की तरह काउंटर से शराब की बिक्री होगी, पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करना होगा.

    2. शहरों में काउंटर के साथ-साथ ई टोकन के माध्यम से भी शराब की बिक्री होगी. ई टोकन के तहत आने वाले ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाएगी.

    3. 9 शहरों में जोमैटो व स्वीगी की मदद से शराब की होम डिलिवरी का भी प्रावधान किया गया. इन शहरों में ई टोकन के माध्यम से शराब की बिक्री नहीं होगी. ये शहर हैं रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, जमशेदपुर, रामगढ़ व पलामू. ग्राहक इन दोनों सर्विस प्रोवाइडर के ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

    ई टोकन के लिए लिंक जारी

    केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत राज्य में कोरोना कंटेनमेंट जोन व मॉल में शराब की बिक्री पर रोक जारी रहेगी. उत्पाद विभाग ने सभी लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया है कि वे दुकानों पर प्रतिदिन सेनिटाइजेशन कराएंगे. दुकान के बाहर व भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का ध्यान रखा जाएगा. दुकानों के बाहर गोल घेरा बनाकार ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराया जाएगा. ई पेमेंट का भी प्रावधान करने को कहा गया है. दुकानों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसका लिंक विभाग को शेयर करने को भी कहा गया है, ताकि गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे.

    ई-टोकन के लिए लोग https://jhexcisetoken.nic.in इस लिंक का इस्तेमाल करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेल मंत्रालय का फैसला, 1 जून से चलेंगी 200 अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
    Next Article जर्मनी की फेमस शू कंपनी ने चीन से समेटा कारोबार, आगरा में लगाने जा रही फैक्ट्री

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.