नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के कार्यालय में एक कोरोना पॉजिटिव स्टाफ मिलने के बाद मध्य दिल्ली स्थित कृषि भवन स्थित उनके मंत्रालय के एक हिस्से को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग में एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि हाल ही में पशुपालन और डेयरी विभाग में पाए गए एक कोरोना मामले के कारण, यह निर्णय लिया गया है कि कृषि भवन में खाद्य और सार्वजनिक वितरण कार्यालय 19 मई और 20 मई को सैनिटाइजेशन के लिए बंद रहेगा.…
Author: Devanand Singh
भागलपुर. बिहार के भागलपुर के नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अंभो गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गयी है. ये सभी मजदूर पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं. दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद ट्रक गढ्डे में गिर कर पलट गया, जिससे ट्रक पर सवार सभी मजदूर ट्रक के नीचे दब गये. मृतकों में किसी की पहचान नहीं हो पायी है. घटना में बस पर बैठे बांका जिला के 35 लोग घायल हो गए हैं. जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी…
उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी इंसिडेंट कमांडर की बैठक, दिए गए कई निर्देश रेड जोन से आने वाले सभी लोगों का सैंपल लेने और उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन करने का निर्देश सभी चेक नाका से समन्वय स्थापित करने एवं प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सर्विलांस टीम के सदस्यों सहित इंसिडेंट कमांडर की बैठक संपन्न हुई। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के संख्या में हो रही बढ़ोतरी से जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों…
होम क्वारंटाइन नियमों के साथ साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त देवघर स्पेशल ट्रेन से श्रमिकों व उनके परिजनों को लाया गया जसीडीह स्टेशन थर्मल सकैनिंग और स्वास्थ्य जांच के पश्चात फूड पैकेट, पेयजल देकर श्रमिकों का किया गया स्वागत सुरत से आए विभिन्न जिलों के 1606 प्रवासी श्रमिक व उनके परिजनों का किया गया स्वागत लॉकडाउन के वजह से बाहर फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1606 श्रमिक बंधु आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से सुरत से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। इस दौरान वरीय अधिकारियों के द्वारा सभी श्रमिकों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों…
195 किमी की रफ्तार से बुधवार को आएगा सुपर साइक्लोन अम्फान, प. बंगाल में बड़े नुकसान की आशंका चक्रवाती तूफान अम्फान ने ‘सुपर साइक्लोन’ का रूप ले लिया है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में यह 20 मई की दोपहर में पहुंचेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 195 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है और इससे काफी नुकसान की आशंका है। भारत में इससे पहले ऐसा चक्रवाती तूफान 1999 में आया था। केंद्र सरकार और नेशनल डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) ने सोमवार को यह चेतावनी जारी की। सोमवार को इसे लेकर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक भी हुई और तैयारियों…
पूर्वी सिंहभूम की कपड़ा दुकानों को लॉकडाउन से मुक्त रखा जाय : रघुवर दास जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के मुख्य सचिव से पूर्वी सिंहभूम की कपड़ा दुकानों को लॉकडाउन से मुक्त रखने का आग्रह किया है। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में श्री दास ने जमशेदपुर थोक व बिक्रेता संघ द्वारा उन्हें सौंपे गये एक ज्ञापन की चर्चा करते हुए कहा है कि लगातार लॉकडाउन से कपड़ा व्यवसाईयों की स्थिति दयनीय हो गयी है। व बिक्रेताओं की पूंजी समाप्त हो गयी है। उनका अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है, ऐसे में दुकान के कर्मचारियों का वेतन…
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी :राजकुमार सिंह जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के डोकाटोला में गरीब व जरुरतमंद परिवार के बीच दोपहर को खिचडी का वितरण किया गया़ वहीं सोपोडेरा में जरुरत परिवार को उनके घर-घर जाकर सूखा राशन बांटा गया. जरुरतमंदों को जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की ओर से मदद पहुंचाया जा रहा है. इस दौरान श्री सिंह ने बस्ती वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जिसकी वजह से लॉकडाउन को समाप्त नहीं किया जा रहा है. इससे हम सबों को खुद ही समझ लेना चाहिए कि वर्तमान समय में…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने आज प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक राज्यस्तरीय कमेटी का गठन किया जिसमें सभी प्रमंडल ओं से एक-एक सदस्य बनाए हैं कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमशेदपुर निवासी राकेश तिवारी उसके मुख्य सदस्य बनाए गए है उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता श्री लाल किशोर नाथ शाहदेव ने दी
जमशेदपुर, 18मई, ***आज 18 मई लॉक डाउन : 4 के प्रथम दिन आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल टाटानगर*की ओर से मास्क, हैंड ग्लव्स पहनकर शारीरिक दूरी बनाते हुए सेवा का काम किए ,सेवा के 55वा दिन लगभग 100 जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट दिया गया सफाई कर्मी लोगों का हौसला बुलंद करने के लिए एवं विछीब्द लोग जो जहां-तहां छुप कर बैठे रहते हैं उन चिन्हित लोगों को भोजन का पैकेट दिया गया यह सेवा मुल्क कार्यक्रम 31मई तक आयोजित किया गया है क्रोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन…
जैसलमेर: राजस्थान में मौसम के मिजाज में अचानक आये बदलाव के चलते रविवार की शाम को पश्चिमी राजस्थान में जोरदार रेतीला तूफान आया. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर में आए इस तेज रेतीले तूफान के कारण यहां स्थित 850 साल पुराने सोनार दुर्ग के अक्षय पोल का दरवाजा गिर गया. रेतीले तूफान के कारण पूरा जैसलमेर शहर रेत के गुबार में ढक गया. इस तूफान के कारण घंटों तक आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा.जैसलमेर में मौसम में यह बदलाव रविवार शाम को करीब 5 बजे आया. रेतीले धोरों में अचानक उठे इस रेतीले तूफान को देखकर एकबारगी लोग सहम गए.…
