Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी इंसिडेंट कमांडर की  बैठक, दिए गए कई निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी इंसिडेंट कमांडर की  बैठक, दिए गए कई निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
     उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी इंसिडेंट कमांडर की  बैठक, दिए गए कई निर्देश
    रेड जोन से आने वाले सभी लोगों का सैंपल लेने और उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन करने का निर्देश
    सभी चेक नाका से समन्वय स्थापित करने एवं प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश
    कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव एवं रोकथाम के उद्देश्य से उपायुक्त  रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में सर्विलांस टीम के सदस्यों सहित इंसिडेंट कमांडर की बैठक संपन्न हुई। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के संख्या में हो रही बढ़ोतरी से जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अन्य राज्यों अथवा अन्य जिलों से आने वाले सभी लोगों को चिन्हित करना सुनिश्चित करें, विशेषकर रेड जोन से आने वाले लोगों का सैंपल कलेक्शन आवश्यक है। सैंपल कलेक्शन के पश्चात रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन करने संबंधी निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्य अथवा अन्य जिलों से आने वाले लोगों को चिन्हित करने के पश्चात उनके आस-पड़ोस में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें जिससे सामाजिक रूप से उस व्यक्ति पर क्वारंटाइन में रहने का दबाव बन सके एवं मानसिक रूप से तैयार रहे। उपायुक्त ने सभी इंसीडेंट कमांडर को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले चेक नाका से समन्वय स्थापित कर सूचना प्राप्त करने और उसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी इंसिडेंट कमांडर एवं सर्विलांस टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में किसी भी माध्यम से अन्य राज्य अथवा जिले से आने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें क्वॉरेंटाइन करना सुनिश्चित करें। वहीं उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को फिजिकल डिस्टेंस के साथ ही अपनी सुरक्षा का भी ख्याल रखते हुए अपने जिम्मेवारी एवं कर्तव्य के निर्वहन करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी सहित सभी इंसिडेंट कमांडर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article होम क्वारंटाइन नियमों के साथ साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त देवघर
    Next Article बिहार के भागलपुर में भीषण हादसा: ट्रक और बस की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.