Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  होम क्वारंटाइन नियमों के साथ साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त देवघर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

     होम क्वारंटाइन नियमों के साथ साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त देवघर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
     होम क्वारंटाइन नियमों के साथ साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यानः उपायुक्त देवघर
     स्पेशल ट्रेन से श्रमिकों व उनके परिजनों को लाया गया जसीडीह स्टेशन 
     थर्मल सकैनिंग और स्वास्थ्य जांच के पश्चात फूड पैकेट, पेयजल देकर श्रमिकों का किया गया स्वागत 
     सुरत से आए विभिन्न जिलों के 1606 प्रवासी श्रमिक व उनके परिजनों का किया गया स्वागत
    लॉकडाउन के वजह से बाहर फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के 1606 श्रमिक बंधु आज स्पेशल ट्रैन के माध्यम से सुरत से जसीडीह स्टेशन पहुंचे। इस दौरान वरीय अधिकारियों के द्वारा सभी श्रमिकों का अभिनंदन किया गया एवं उनके सकुशल घर वापसी हेतु ढेरों शुभकामनाएं दी गयी। सर्वप्रथम यहां आने वाले सभी श्रमिकों को ट्रैन से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उतारा गया एवं स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक जाने हेतु अलग-अलग जिलों की बस में बैठाकर रवाना किया गया।
    ज्ञात हो कि ज्ञात हो कि गिरीडीह के 1537, देवघर के 21, हजारीबाग के 18, कोडरमा के 16, बोकारो के 4, चतरा के 3, जामताड़ा के 3, धनबाद के 2, अन्य 2 प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच कर स्वागत किया गया।
     प्लेटफॉर्म पर जिला तथा रेल पुलिस के पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य टीम को किया गया था प्रतिनियुक्त
    सूरत से बड़ी संख्या में आने वाले श्रमिकों को लेकर उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय के निर्देशानुसार जसीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म पर द्विस्तरीय सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। इसके अलावे आने वाले लोगों के स्वास्थ्य जांच व थर्मल स्कैनिंग हेतु स्वास्थ्य टीम की भी तैनाती की गयी थी।
    इस दौरान सुरत से आने वाले सभी श्रमिक बंधुओं के बीच नास्ता, पानी, का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ, सतर्क व सुरक्षित रहने का निर्देश दिया गया।
    सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर एहतियातन उठाये गए सभी कदम
      श्रमिकों के आगमन को लेकर जसीडीह रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जगह-जगह बेरिकेड्स कर गोल घेरा का निर्माण कराया गया था। इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जसीडीह स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई थी।
     व्यवस्थित रूप से श्रमिकों को भेजा गया अपने-अपने गृह जिला की ओर.
    श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए भोजन व पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही की गई थी, जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से अपने-अपने जिलों के लिए निर्धारित सेनेटाइजेड बसों में बिठाकर मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। वहीं इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल आदि भी उपलब्ध कराया गया।
    इस मौके पर उपरोक्त के अलावे रेलवे के वरीय अधिकारी, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री रवि आनंद, प्रशिक्षु आई.ए.एस श्री संदीप मीना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, स्थापना उप समाहर्ता श्री परमेश्वर मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री विशाल दीप खलको, नजारत उपसमाहर्ता श्री अजय बड़ाईक, कार्यपाल दंडाधिकारी मीनाक्षी भगत, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, उद्योग प्रबंधन श्री राम स्नेही सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर व मोहनपुर देवघर सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थें।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article195 किमी की रफ्तार से बुधवार को आएगा सुपर साइक्लोन अम्फान, प. बंगाल में बड़े नुकसान की आशंका
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी इंसिडेंट कमांडर की  बैठक, दिए गए कई निर्देश

    Related Posts

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.