जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के डोकाटोला में गरीब व जरुरतमंद परिवार के बीच दोपहर को खिचडी का वितरण किया गया़ वहीं सोपोडेरा में जरुरत परिवार को उनके घर-घर जाकर सूखा राशन बांटा गया. जरुरतमंदों को जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की ओर से मदद पहुंचाया जा रहा है. इस दौरान श्री सिंह ने बस्ती वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जिसकी वजह से लॉकडाउन को समाप्त नहीं किया जा रहा है. इससे हम सबों को खुद ही समझ लेना चाहिए कि वर्तमान समय में स्थिति कितनी बदत्तर है. लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. यह जनहित में बिलकुल ही उचित नहीं है. कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही कारगर उपाय है़ सेवा कार्य में शिव चरण टुडू, शिव हांसदा, निमार्इ दास, गोविंद, नरेंद्र सिंह, आदि ने योगदान दिया

