Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तूफान अम्फान की हिंदुस्तान में दस्तक से पहले बारिश शुरू, 3 लाख लोगों को किया रेस्क्यू
    Breaking News ओड़िशा राष्ट्रीय

    तूफान अम्फान की हिंदुस्तान में दस्तक से पहले बारिश शुरू, 3 लाख लोगों को किया रेस्क्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एक तरफ कोरोना वायरस से जंग जारी है दूसरी तरफ सुपर साइक्लोन अम्फान भारतीय तटों पर टकराने वाला है. अम्फान के मद्देनजर जहां कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल मीटिंग की वहीं आज एनडीआरआफ चीफ एस एन प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर राहत कार्यों की जानकारी दी. प्रधान ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब हम दोहरी आपदा से लड़ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में अम्फान महाचक्रवात के करीब पहुंचने से पहले करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करा दिया गया है. महाचक्रवात अम्फान के ओडिशा तटों के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है जबकि राज्य सरकार ने संवेदनशील एवं निचले इलाकों को खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

    आर्मी, एयर फोर्स के साथ एनडीआरएफ को अलर्ट किया गया है. प्रधान के मुताबिक सुपर साइक्लोन अम्फान साइक्लोन फोनी साइक्लोन के बराबर है. कल किसी भी वक्त यह दस्तक दे सकता है. अगर ये तूफान ज्यादा खतरनाक स्थिति में पहुंचता है तो उसके लिए भी तैयारियां पूरी कर ली हैं. एनडीआरएफ की कई टीमें स्टैंडबाई पर रखी गई हैं. ये टीमें बनारस, पुणे, चेन्नई और पटना में हैं. ये टीमें वहीं हैं जहां पर कि हवाई अड्डे हैं या फिर एयरफोर्स के स्टेशन हैं. अगर जरूरत पड़ेगी तो तुरंत एयरफोर्स के विमान से टीमों को प्रभावित जगहों पर लाया जाएगा. एसएन प्रधान ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 6 जिलों में बचाव और निकासी के लिए सभी प्रयास जारी हैं. ओडिशा के बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में एनडीआरएफ सात टीम में तैनात हैं.

    शॉर्ट नोटिस पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हवाई अड्डों को तैयार रखा गया है. पीडि़तों के लिए शेल्टर होम में सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों के साथ तैयार रखा गया है. मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच आर विश्वास ने कहा कि सुबह अम्फान का केंद्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 520 किलोमीटर दक्षिण, दीघा से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 800 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित थाना परिवार की ओर से प्रवासी मजदूरों को कराया जा रहा है भोजन
    Next Article रेल मंत्रालय का फैसला, 1 जून से चलेंगी 200 अतिरिक्त श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.