Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    Aman OjhaBy Aman OjhaJuly 9, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS) के बिको मोड़ स्थित कार्यालय में गुरुवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की सरायकेला-खरसावां जिला समिति के पुनर्गठन के तहत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक महतो समेत अन्य पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक महतो, जिला कोषाध्यक्ष रोहित कुमार प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण महतो, लक्ष्मीपद महतो एवं आकाश महतो को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया तथा उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, BKMS कोल्हान के क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई, पूर्वी नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, सदस्य राज महतो सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मजदूर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और जनसेवा की भावना में निहित है। वहीं क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई ने कहा कि BKMS और JLKM मजदूरों, युवाओं एवं झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई को पूरी मजबूती से आगे बढ़ाते हुए संगठन का विस्तार गांव-गांव और औद्योगिक क्षेत्रों तक करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसाबनी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, 25 कार्टन विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
    Next Article पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.