आदिवासी भूमिज युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल कल्याण मंत्री से मिला * जनजातीय भाषा ऑकादमी मे भूमिज भाषा को शामिल करने की मांग घाटशिला l संवाददाता जनजातीय भूमिज भाषा के संरक्षण, संबर्धन एवं बढ़ावा देने के लिये आदिवासी भूमिज युवा मंच का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चमरा लिंडा से मिला. इस दौरान एक मांग पत्र सौंपकर भूमिज भाषा को जनजातीय भाषा ऑकादमी मे शामिल करने की मांग किया गया. मांग पत्र मे कहा गया है कि झारखंड के 32 जनजातियों मे भूमिज जनजाति भी अपनी एक पहचान रखती…
Author: Devanand Singh
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनके मार्गदर्शन में राज्य को विकास के ‘अगले स्तर’ पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई। फडणवीस ने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। फडणवीस ने ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में, आपके समर्थन से महाराष्ट्र लगभग हर क्षेत्र में नंबर एक है और अब आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकास की इस यात्रा को अगले स्तर…
जिला प्रशासन द्वारा मानगो हाट- बाजार को उजाड़े जाने के विरोध में कारोबारी उतरे सड़क पर जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा मानगो हाट- बाजार को उजाड़े जाने के विरोध में कारोबारी सड़क पर उतरकर प्रशासन के कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं. गुरुवार को मानगो बाजार सुरक्षा समिति के आह्वान पर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. समिती के सदस्यों ने बताया कि उन्हें साजिश के तहत उजाड़ा जा रहा है. बाजार समिति द्वारा उन्हें यहां बसाया गया है. दुकानदारों ने बताया कि सालों से यहां कारोबार कर रहे हैं. मगर अतिक्रमण बताकर जिला प्रशासन उन्हें उजाड़ने की योजना बना…
JAMSHEDPUR :सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की अहम बैठक जमशेदपुर सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने की अहम बैठक, एसएसपी किशोर कौशल, डीटीओ धनंजय कुमार एवं ट्रैफ़िक डीएसपी सहित तमाम अधिकारी रहें मौजूद, सड़क सुरक्षा को लेकर इस बैठक मे शहर के तमाम समाजिक संगठन के लोग भी मौजूद रहें, सड़क हादसों मे किस प्रकार से कमी लाई जाय इस पर चर्चा की गईं, आप को बता दें कि पिछले वर्ष की तुलना मे इस बर्ष सड़क दुर्घटनाओ मे कमी हूँ ही, आगे भी सड़क सुरक्षा को लेकर उपायुक्त ने…
जैट रजिस्ट्रेशन में बना रिकॉर्ड, कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने किया आवेदन * 20 दिसंबर से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड, 5 जनवरी को होगी परीक्षा एक्सएलआरआइ समेत देश के 250 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) की परीक्षा पांच जनवरी 2025 को होगी. परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) 2025 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है. इस वर्ष कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने जैट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है. एक्सएलआरआइ को…
पंचायती नहीं पक्षपात करती है सीजीपीसी: कुलविंदर सिख पंथ में संबंध विच्छेद की गुंजाइश नहीं जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि सीजीपीसी (सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के पदधारी किसी भी सामाजिक धार्मिक मामले में पंचायती नहीं बल्कि पक्षपात करती है। यह हमेशा ताकतवर एवं प्रभावशाली लोगों के पक्ष में खड़ी रहती है और कमजोर लोगों को दबाने का काम करती है। जिला पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी तथा न्यायालय में कमजोर वर्ग व्यक्ति के साथ न्याय होने की उम्मीद है परंतु सीजीपीसी से ना उम्मीद और निराश होना पड़ता है। बारीडीह एवं…
हाथरस बलात्कार-हत्या मामले की पीड़िता के परिवार से मिलेंगे राहुल हाथरस: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को हाथरस का दौरा कर उस दलित महिला के परिवार से मिलने जा सकते हैं, जिसकी सितंबर 2020 में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी। कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल गांधी के अपेक्षित दौरे के मद्देनजर पुलिस ने हाथरस के चंदपा क्षेत्र के बूल गढ़ी गांव और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय ने लखनऊ में…
प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ नेता शरद पवार को दी जन्मदिन की बधाई नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक और वरिष्ठ नेता शरद पवार को उनके 84वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को बधाई दी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘राज्यसभा के सदस्य और वरिष्ठ नेता शरद पवार जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ देश के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को हुआ था। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप…
विपक्षी सांसदों ने अदाणी मामले पर ‘देश नहीं बिकने देंगे’ के बैनर के साथ प्रदर्शन किया नयी दिल्ली: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अदाणी समूह से जुड़े मुद्दे पर बृहस्पतिवार को ‘देश नहीं बिकने देंगे’ लिखे बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कुछ अन्य दलों के सांसद संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ‘वी वांट जेपीसी’ के नारे लगाए। उन्होंने मकर द्वार से संसद भवन में प्रवेश करने वाले भाजपा और सहयोगी…
दिल्ली में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को इस सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिल्ली में आयानगर और पूसा सहित अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति देखी गई। आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.8 और पूसा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वास्तविक तापमान के 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने या सामान्य तापमान…
