Author: Devanand Singh

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक की मनमानी जमशेदपुर में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बड़े डीलरों में शुमार है नेशनल इलॉक्ट्रॉनिक. इसके झारखंड के अलग- अलग शहरों में आउटलेट भी हैं. जहां नेशनल इलेक्ट्रॉनिक अपने ग्राहकों को सभी ब्रांडों पर आकर्षक छूट और बेहतर लाभ के साथ उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध भी कराने का दावा करता है, लेकिन नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के दावों की उस वक्त पोल खुल गई, जब इसके मानगो स्थित आउटलेट पर एक ग्राहक उस वक्त हंगामा करने लगा जब उसे यह पता लगा कि हैवल्स कम्पनी का जो पंखा वह नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स से 3570 रुपए में छूट के बाद खरीद कर ले गया…

Read More

जिला प्रशासन और सरकार को बदनाम करने की नियत से भू-माफियाओं ने गोलमुरी थाना अंतर्गत नीलडीह में जिस भूखंड पर अवैध निर्माण किया जा रहा था जिला प्रशासन टाटा स्टील और गोलमुरी पुलिस की सक्रियता से उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं के अतिक्रमित भूखंड पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया. इसके बाद क्षेत्र की जनता और स्थानीय फ्लैट निवासियों के मन में एक राहत दिखी ,तो दूसरी तरफ दबे जुबान से सब गोलमुरी थाना और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते दिखे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोलमुरी पुलिस भू-माफियाओं की लिस्ट तैयार कर जिला…

Read More

नई दिल्ली- केंद्रीय चुनाव आयोग ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव का ऐलान होते ही राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। हर पार्टी अलग अलग तरीकों से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। बिहार में बहुत से मुद्दे हैं जिनको लेकर चुनाव लड़ा जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं कि किन संभावित मुद्दों पर बिहार का चुनाव लड़ा जाएगा। 1- कोरोना काल में दूसरे राज्यों से मजदूरों का पलायन बड़ा चुनावी मुद्दा है। हजारों लोग अलग-अलग शहरों से लॉकडाउन में अपने घर लौटे। उन्हें रोजगार नहीं मिलने पर विपक्ष…

Read More

संयुक्त राष्ट्र. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इससे ज्यादा बेइज्जती और नहीं हो सकती थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने संबोधन में एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत के खिलाफ झूठ का अंबार खड़ा कर दिया, जिसके जवाब में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इमरान खान के संबोधन का बहिष्कार कर दिया. इसके बाद जवाब देने का अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव मिजितो विनतो ने न सिर्फ पाकिस्तान के हर झूठ को बेनकाब किया,…

Read More

अमृतसर. कृषि बिल के खिलाफ देशभर के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. पंजाब-हरियाणा में भी किसान पिछले कई दिनों से कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. कृषि विधेयक के विरोध में शनिवार को किसान मजदूर संघर्ष समिति का पंजाब के अमृतसर में ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है. समिति ने बिल के विरोध में 24 से 26 सितंबर तक ‘रेल रोको’ आंदोलन चलाया है. रेल रोको आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने शुक्रवार को कई ट्रेनों का रद्द कर दिया था. आज आंदोलन का अंतिम दिन है. प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर टेंट लगाकर बैठे हुए हैं. इससे पहले,…

Read More

नई दिल्‍ली. कैफे कॉफी डे अपना CCD यानी काफी वेंडिंग मशीन का बिजनेस बेचने की तैयारी कर रहा है. इस बीच खबर आ रही है कि टाटा ग्रुप और जूबिलेंट फूड वर्क्स (जो डोमिनोज और डंकिन डोनट्स की फ्रेंचाइजी देता है) सीसीडी के वेंडिंग मशीन के बिजनेस को खरीदने की सोच रहे हैं. सीसीडी अपने इस बिजनेस को करीब 2000 करोड़ रुपये में बेच सकता है. जानकारी के मुताबिक टीसीएस और टाइटन के बाद तीसरे नंबर की सबसे वैल्युएबल कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स सीसीडी के इस बिजनेस के लिए बोली लगा सकती है. सीसीडी का वेंडिंग मशीन का बिजनेस कॉफी…

Read More

नई दिल्‍ली. प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की लंदन के 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में अपार्टमेंट को कुर्क किया है. इस फ्लैट की मार्केट वैल्यू 13.5 मिलियन पाउंड (127 करोड़ रुपये) है. इस संपत्ति को यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर ने 2017 में 9.9 मिलियन पाउंड (93 करोड़ रुपये) में डीओआईटी क्रिएशंस जर्सी लिमिटेड के नाम से खरीदा था. ईडी के सूत्रों ने कहा कि राणा कपूर, जो न्यायिक हिरासत में हैं, इस फ्लैट को बेचने की कोशिश कर रहे थे और एक संपत्ति सलाहकार को काम पर रखा था. मार्च में ईडी ने इस…

Read More

पटना. सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में लंबे समय से जांच चल रही है और अब तक केस कुछ भी साफ नहीं हो सका है, इस पर निराशा जताते हुए सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने एनसीबी की जांच पर सवाल उठाए. साथ ही कहा कि मुंबई पुलिस की तरह एनसीबी सितारों की फैशन परेड करा रही है. सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि केस की जांच में देरी हो रही है. उन्होंने मुंबई पुलिस के बाद एनसीबी की ओर से हो रही जांच पर निराशा जताते हुए कहा कि वह जांच में…

Read More

अहमदाबाद. कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की वह अर्जी स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने गुजरात से बाहर जाने से उन्हें प्रतिबंधित करने वाली जमानत की शर्त को अस्थायी तौर पर निलंबित करने का अनुरोध किया था.अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बी जे गणात्रा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पटेल की अर्जी खारिज की. पटेल ने इसी अदालत द्वारा उन पर लगाई गई जमानत की शर्त को 12 सप्ताह तक निलंबित रखने का अनुरोध किया था. इस शर्त के मुताबिक, उन्हें राज्य से बाहर जाने से पहले अदालत की अनुमति लेनी होगी. सत्र अदालत ने इस साल जनवरी में…

Read More

श्रीनगर. लेह-लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नैशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलजी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई. भूकंप के तेज झटकों के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. इसी महीने 8 सितंबर को लद्दाख के करगिल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 4.4 थी. लेह-लद्दाख में इससे पहले 31 अगस्त को भूकंप आया था. उस दौरान तीव्रता 4.3 मापी गई थी. वहीं, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. भूकंप से किसी तरह…

Read More