Author: Devanand Singh

ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे दो बाढ़ पीड़ितों की दर्दनाक मौत रिफाइनरी ओपो के हैरपुर एनएच-31 के समीप हुई घटना बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे दो बाढ़ पोड़ितों की दर्दनाक मौत गुरुवार कीअहले सुबह हो गई।घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के हैरपुर एनएच-31 के समीप की है।मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के नमकु गांव निवासीमंदीप यादव के पुत्र अविनाश कुमार व अर्जुन यादव के पुत्र सवन कुमार उर्फ फोको यादव के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण बहुत…

Read More

रांची : हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले को लेकर सरकार सुप्रीम कोर्ट जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को कहा कि पिछले दिनों हाइकोर्ट ने 13 अनुसूचित जिलों में हुई शिक्षक बहाली निरस्त करने का जो फैसला आया है, उसे चुनौती देने के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट जायेगी. दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक पुलिस को अवधि विस्तार देने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है.उल्लेखनीय है कि हाइकोर्ट ने वर्ष 2016 में लागू नियोजन नीति मामले पर सुनवाई करते हुए 13 अनुसूचित जिलों में हुई शिक्षक नियुक्ति को गलत बताया था. हाइकोर्ट ने कहा था…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी का कोरोना वायरस से निधन हो गया है. वह 65 वर्ष के थे. दो हफ्ते पहले ही वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम साँस ली. कोरोना से संक्रमित होने की जानकरी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी थी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, “आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. मेरी स्थिति ठीक है. डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी…

Read More

अबुधाबी: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की अपने पसंदीदा पुल शॉट से सजी लाजवाब पारी के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स ने बुधवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 49 रन से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना खाता खोला. रोहित ने 54 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके और छह गगनदायी छक्के शामिल हैं. उन्होंने सूर्यकुमार यादव (28 गेंदों पर 47, छह चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिये 90 रन जोड़े. मुंबई ने इन दोनों के महत्वपूर्ण योगदान से पांच विकेट पर 195 रन बनाये. इसके जवाब में केकेआर…

Read More

नोएडा. उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में भीषण आग लगने का मामला सामना आया है. आग नोएडा के सेक्टर-59 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में लगी है. फिलहाल मौके पर दमकल की गाडिय़ां पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. नोएडा स्थित कंपनी में लगी आग इतनी भीषण है कि चारों तरफ काला धुआं हो गया. आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की गाडिय़ां भी पहुंच गई. हालांकि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया…

Read More

लंदन. ओडिया सोसाइटी ऑफ यूके लंदन में भगवान जगन्नाथ का एक मंदिर बना रही है. ये मंदिर हू-ब-हू उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर की तरह ही होगा. जगन्नाथ पुरी सनातन परंपरा के चार धामों में से एक है. शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से एक गोवर्धन मठ यहां है. मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाकर दुनियाभर के जगन्नाथ भक्तों को जोड़ा जा रहा है. मंदिर की लागत करीब 40 मिलियन पाउंड (करीब 40 करोड़ रूपए) है, जो दान के जरिए ही जुटाए जाएंगे. फिलहाल ग्रेटर लंदन में इसके लिए जमीन खोजी जा रही है. हाल ही में, ओडिया सोसाइटी ऑफ यूके…

Read More

भुवनेश्वर. उड़ीसा सरकार ने अस्पतालों को मृत मरीजों का कोविड-19 टेस्ट नहीं करने का निर्देश दिया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी. निर्देश में अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप्ता महापात्र ने कहा कि मौत के बाद कोविड-19 टेस्ट शव को परिजनों द्वारा ले जाने में देरी के साथ शोक संतप्त परिवार को परेशान करता है. राज्य सरकार ने यह निर्णय कई ऐसी घटनाओं के सामने आने के बाद लिया, जहां मरीज की मौत के बाद कोविड-19 रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर रिश्तेदारों को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने से रोका गया. महापात्र ने अस्पताल अधिकारियों को राज्य-स्तरीय…

Read More

मुंबई. शापूरजी पालोनजी ग्रुप (एसपी समूह) यानी मिस्त्री परिवार ने कहा है कि अब समय आ गया है कि टाटा संस से बाहर निकला जाए. जिसके बाद 70 वर्षों पुराना यह रिश्ता खत्म हो जाएगा, जिसमें पिछले कुछ वर्षों के दौरान खटास आ गई थी. एसपी समूह ने एक बयान में कहा, 70 वर्षों का शापूरजी पलोनजी-टाटा का संबंध आपसी विश्वास, सद्भावना और मित्रता पर आधारित था. कंपनी ने कहा, शपूरजी पलोनजी समूह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहा कि टाटा ग्रुप से अलग होना, इस निरंतर मुकदमेबाजी का आजीविका और अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव के कारण आवश्यक है. इसका…

Read More

नई दिल्ली. किसान बिलों के मुद्दे पर विपक्षी दलों के अलावा देश के करीब 250 छोटे बड़े किसान संगठनों ने 25 सितंबर शुक्रवार के राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है. कई राज्यों के किसानों में इन बिलों को लेकर भारी गुस्सा व्याप्त है. उसे देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारें बड़े पैमाने पर पुलिस बंदोबस्त कर रही हैं. किसान नेताओं के मुताबिक इसी पुलिस बंदोबस्त के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल रूट जाम किए जा सकते हैं. अगर सरकार ने उन्हें रोकने या किसानों पर बल प्रयोग करने जैसा कोई कदम उठाया तो केंद्र और…

Read More

xमुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को समन भेजा है. अगले तीन दिनों में सभी को पूछताछ के लिए पेश होना होगा. दरअसल एनसीबी को जया साहा की मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी है जिसमें ड्रग्स के खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है. जानकारी के मुताबिक चैट में डी मतलब दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है. इनके चैट्स से खुलासा हुआ कि दीपिका पादुकोण करिश्मा प्रकाश से उन्नत किस्म की ड्रग्स हैश की…

Read More