Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंदन में बनेगा पुरी के जगन्नाथ जैसा मंदिर, 40 करोड़ की लागत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय धर्म

    लंदन में बनेगा पुरी के जगन्नाथ जैसा मंदिर, 40 करोड़ की लागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. ओडिया सोसाइटी ऑफ यूके लंदन में भगवान जगन्नाथ का एक मंदिर बना रही है. ये मंदिर हू-ब-हू उड़ीसा के जगन्नाथ मंदिर की तरह ही होगा. जगन्नाथ पुरी सनातन परंपरा के चार धामों में से एक है. शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों में से एक गोवर्धन मठ यहां है. मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाकर दुनियाभर के जगन्नाथ भक्तों को जोड़ा जा रहा है.

    मंदिर की लागत करीब 40 मिलियन पाउंड (करीब 40 करोड़ रूपए) है, जो दान के जरिए ही जुटाए जाएंगे. फिलहाल ग्रेटर लंदन में इसके लिए जमीन खोजी जा रही है. हाल ही में, ओडिया सोसाइटी ऑफ यूके ने अपने सालाना समारोह में इसका फैसला किया है. मंदिर का डिजाइन पुरी मंदिर की तरह ही होगा.

    सोसाइटी सदस्यों ने शुरूआती खर्चों के लिए ब्रिटेन में रह रहे लोगों को ही जोड़कर इक_ा किया है. सोसाइटी की योजना है कि मंदिर निर्माण के लिए बनाए जा रहे ट्रस्ट में पूरी दुनिया के ओडिया लोग और भगवान जगन्नाथ के भक्त शामिल हों.

    10 से 12 एकड़ में बनेगा मंदिर

    ग्रेटर लंदन में सोसाइटी द्वारा 10 से 12 एकड़ जमीन तलाशी जा रही है. जिसमें मंदिर का मूल स्वरूप तो होगा ही, साथ ही ओडिया कल्चर से जुड़ी चीजें भी होंगी. इस बारे में सोसाइटी ने पुरी शंकराचार्य जगतगुरू स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से भी मार्गदर्शन लिया है. वीडियो कांफ्रेंस के जरिए यूके सोसाइटी ने शंकराचार्य से चर्चा की और मंदिर निर्माण पर उसने भी सलाह ली है.

    2024 तक पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट

    सोसाइटी की योजना है कि मंदिर का निर्माण जल्दी शुरू हो और 2024 तक इसे किसी भी सूरत में पूरा कर लिया जाए. हालांकि, लंदन में पहले से एक जगन्नाथ मंदिर है लेकिन वो छोटा है और अब सोसाइटी उड़ीसा की परंपराओं को जिन्हें जगन्नाथ कल्चर कहा जाता है, उन्हें दुनियाभर में फैलाना चाहती है. इसे सिर्फ मंदिर की तरह नहीं, ओडिया सभ्यता के केंद्र की तरह तैयार किया जाएगा.

    ब्रिटेन में 200 से ज्यादा मंदिर

    ब्रिटेन दुनिया के उन चंद देशों में से है, जहां सबसे ज्यादा हिंदू मंदिर हैं. इस समय ब्रिटेन में मौजूद हिंदू मंदिरों की संख्या 210 के आसपास है. ग्रेटर लंदन जहां जगन्नाथ मंदिर बनाने का प्रस्ताव है, उसमें भी करीब 35 मंदिर हैं. इस्कॉन स्वामीनारायण संप्रदाय, रामकृष्ण मिशन सहित कई बड़े समूहों ने यहां मंदिर बनाए हैं.

    कई देशों में हैं भगवान जगन्नाथ के मंदिर

    अकेले भारत में ही नहीं, भगवान जगन्नाथ के दुनियाभर में कई मंदिर हैं. भारत के बाहर सबसे पुराना जगन्नाथ मंदिर बांग्लादेश में है. यहां कोमिला में 16वीं शताब्दी का जगन्नाथ मंदिर है. इसके अलावा पाकिस्तान के सियालकोट में 2007 में एक मंदिर बनाया गया था. इनके साथ ही आस्ट्रेलिया, इटली, लंदन, सेन फ्रांसिस्को, शिकागो, मास्को और मॉरिशस में भी भगवान जगन्नाथ के मंदिर हैं. जहां रथयात्राएं भी निकाली जाती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउड़ीसा सरकार का आदेश, राज्य में नहीं होगा मृत मरीजों का कोविड-19 टेस्ट
    Next Article नोएडा में प्राइवेट कंपनी के आफिस में लगी भीषण आग, दमकल गाडिय़ां काबू पाने जुटी

    Related Posts

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.