Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि बिलों का विरोध, किसानों का 25 सितंबर को भारत बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल रूट हो सकते हैं बाधित
    Breaking News Headlines राजनीति

    कृषि बिलों का विरोध, किसानों का 25 सितंबर को भारत बंद, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल रूट हो सकते हैं बाधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. किसान बिलों के मुद्दे पर विपक्षी दलों के अलावा देश के करीब 250 छोटे बड़े किसान संगठनों ने 25 सितंबर शुक्रवार के राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है. कई राज्यों के किसानों में इन बिलों को लेकर भारी गुस्सा व्याप्त है.

    उसे देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारें बड़े पैमाने पर पुलिस बंदोबस्त कर रही हैं. किसान नेताओं के मुताबिक इसी पुलिस बंदोबस्त के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल रूट जाम किए जा सकते हैं. अगर सरकार ने उन्हें रोकने या किसानों पर बल प्रयोग करने जैसा कोई कदम उठाया तो केंद्र और संबंधित राज्य सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

    देश के बड़े किसान संगठन अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) के संयोजक सरदार वीएम सिंह का कहना है कि पहले कुछ लोगों ने मीडिया में ये खबर फैला दी थी कि ये आंदोलन तो तीन-चार राज्यों का है. अब 25 सितंबर को यह पता चलेगा कि देश का हर राज्य किसानों के साथ खड़ा है. तकरीबन सभी राज्यों में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होंगे. किसानों का यह बंद पूरी तरह कामयाब रहेगा.

    सरदार वीएम सिंह कहते हैं कि अब किसान और धोखा नहीं सहेगा. समय आ गया है कि किसान विरोधी सरकार को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए. किसानों की समस्याओं को उठाने वाले करीब ढाई सौ संगठन हैं. वे सब अपने अपने तरीके से बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. दक्षिण भारत के राज्यों में भी इस बंद का व्यापक असर देखने को मिलेगा.

    एआईकेएससीसी के सभी राज्य संयोजक अपने क्षेत्रों में किसानों के साथ बंद में भाग लेंगे. अगर कोई राजनीतिक दल किसानों के साथ आता है तो उसका स्वागत है. हालांकि हमें ऐसी खबरें मिल रही हैं कि कुछ राजनीतिक दल अपने स्तर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन और बंद में शामिल होने का मन बना रहे हैं. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के वर्किंग ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, किसान इन बिलों को लेकर गुस्से में हैं. राजस्थान में बड़े स्तर पर बंद का असर देखने को मिलेगा. कृषि संबंधित बिल, किसानों के हित में नहीं हैं.

    यही वजह है कि सभी किसान संगठन इनका विरोध कर रहे हैं. इससे पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, यूपी और दूसरे राज्यों के राजस्व पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा. जहां तक लाभ की बात है तो वह केवल निजी कंपनियों को होगा. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए अनाज खरीदने वाली संस्थाएं जैसे फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, का भी अस्तित्व नहीं बचेगा. केंद्र सरकार ने इन बिलों को लेकर किसानों के साथ विचार-विमर्श करना भी जरूरी नहीं समझा.

    किसान के संगठन के सदस्य हन्नान मौला, अविक साहा और सत्यवान के मुताबिक हर राज्य का किसान अब जागरूक हो गया है. 25 सितंबर के बंद के दौरान किसान की ताकत देखने को मिलेगी. हो सकता है कि देश में अधिकांश जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे रूट बाधित हो जाएं. हालांकि हमारा प्रयास रहेगा कि किसान शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात सरकार के कानों तक पहुंचाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारा अली खान और दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने भेजा समन, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ
    Next Article टाटा-मिस्त्री का 70 साल पुराना रिश्ता खत्म, मिस्त्री को देने पड़ सकते हैं 1.40 लाख करोड़

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.