पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के पारडीह चौक के पास पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय सौरभ ओहरी को ब्राउन शुगर की 38 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी पटमदा के नेतृत्व में गठित टीम ने इलाके में छापेमारी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने ब्राउन शुगर सोनारी के पवन यादव से लेने की बात कही है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब मोबाइल और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

