महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी संपत्तियों के कथित निजीकरण के विरोध में CPI ने पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा की शुरुआत आरंग गांव से हुई, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए आगामी आंदोलन के लिए लामबंद किया गया। CPI नेताओं ने कहा कि पदयात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें आंदोलन से जोड़ने का काम किया जाएगा। पार्टी ने इन मुद्दों को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया है। जिला सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से दिल्ली चलो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुटने की अपील की।

