Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इमरान ने कश्मीर पर उगला जहर तो भारत ने कहा- PoK पर अवैध कब्जा खाली करो
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    इमरान ने कश्मीर पर उगला जहर तो भारत ने कहा- PoK पर अवैध कब्जा खाली करो

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संयुक्त राष्ट्र. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इससे ज्यादा बेइज्जती और नहीं हो सकती थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने संबोधन में एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत के खिलाफ झूठ का अंबार खड़ा कर दिया, जिसके जवाब में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इमरान खान के संबोधन का बहिष्कार कर दिया.

    इसके बाद जवाब देने का अधिकार का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रथम सचिव मिजितो विनतो ने न सिर्फ पाकिस्तान के हर झूठ को बेनकाब किया, बल्कि साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान से पीओके पर अवैध कब्जा भी खाली करने को कहा. उन्होंने कहा कि यह वही देश (पाकिस्तान) है जो खूंखार आतंकवादियों को पेंशन देता है. हमने जिस नेता को आज इस सभा में सुना, ये वही नेता है जो अपनी संसद में ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को शहीद के रूप में दर्जा दिलाता है.

    जोरदार जवाब देते हुए मिजितो ने कहा कि ये वही नेता (इमरान खान) हैं, जिन्होंने 2019 में अमेरिका में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उनके देश में अभी भी लगभग 30,000- 40,000 आतंकवादी हैं जिन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षित किया गया है.गौरतलब है कि पाकिस्तान जब अपनी बात किसी भी बड़ें मंचों पर रखता है उसे भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ती है. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान खान ने बोलना शुरू किया, उधर भारत ने वॉकआउट कर दिया था. इस कड़ी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त राष्ट्र में भाषण होना है. माना जा रहा है कि इसमें पाकिस्तान की रही-सही इज्जत भी उतर जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृषि बिल: पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन 3 दिन और बढ़ाने का ऐलान
    Next Article बिहार की रणभूमि पर बज चुका चुनावी शंखनाद, इन 5 मुद्दों पर होगा संग्राम

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.