Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यस बैंक के राणा कपूर का लंदन स्‍थित 127 करोड़ रुपये मूल्‍य का अपार्टमेंट कुर्क
    Breaking News Headlines

    यस बैंक के राणा कपूर का लंदन स्‍थित 127 करोड़ रुपये मूल्‍य का अपार्टमेंट कुर्क

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की लंदन के 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में अपार्टमेंट को कुर्क किया है. इस फ्लैट की मार्केट वैल्यू 13.5 मिलियन पाउंड (127 करोड़ रुपये) है. इस संपत्ति को यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर ने 2017 में 9.9 मिलियन पाउंड (93 करोड़ रुपये) में डीओआईटी क्रिएशंस जर्सी लिमिटेड के नाम से खरीदा था.

    ईडी के सूत्रों ने कहा कि राणा कपूर, जो न्यायिक हिरासत में हैं, इस फ्लैट को बेचने की कोशिश कर रहे थे और एक संपत्ति सलाहकार को काम पर रखा था. मार्च में ईडी ने इस मामले को संभाला था और अब तक वधावन और कापोर्स की 2012 की करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति को अटैच किया था. बता दें कि राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने बैंक के जरिए बड़े कर्ज देने के लिए रिश्वत ली थी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राणा कपूर और उनके परिवार ने तकरीबन 4,300 करोड़ रुपये जो रिश्वत के तौर पर लिए गए थे उसे इधर-उधर किया. बाद में यह कर्ज गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) बन गया. कपूर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मार्च में गिरफ्तार किया था.

    1400 करोड़ रुपये की संपत्ति की जा चुकी है जब्त

    इससे पहले ईडी ने राणा कपूर और उनके परिवार की करीब 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति को एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग लॉ के तहत सीज किया था. कपूर परिवार की लंदन, न्यूयॉर्क, दिल्ली और मुंबई स्थित संपत्ति को सीज किया गया था. कई बेशकीमती गाड़ियों को भी सीज किया गया है. इतना ही नहीं, ईडी ने DHFL प्रमोटर बंधु कपिल और धीरज वधावन की भी 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुशांत के पिता के वकील का एनसीबी पर आरोप, बोले- मुंबई पुलिस की तरह सितारों की फैशन परेड कराया जा रहा
    Next Article कैफे कॉफी डे बेचने जा रहा है अपना CCD बिजनेस, टाटा ग्रुप लगा सकता है बोली

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.