Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: शहर में हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को प्रस्तावित बंद को देखते हुए गुरुवार रात नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में साकची, बिष्टुपुर समेत कई इलाकों में देर रात तक फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था। हालांकि फ्लैग मार्च के दौरान ही कदमा थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक घटना सामने आने से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    जानकारी के अनुसार, कदमा के रामजनम नगर में गुरुवार रात करीब 11 बजे पुरानी रंजिश और गैस सिलेंडर को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान दो ममेरे भाइयों ने पेंटर संजय तांडी के साथ पहले मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी। गोली उसके जबड़े को चीरते हुए आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल संजय तांडी ने हिम्मत दिखाते हुए घटनास्थल से ही गोली का खोखा उठाया और लहूलुहान हालत में स्वयं एमजीएम अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल पहुंचने तक उसके मुंह और होंठ से लगातार खून बह रहा था। खून रोकने के लिए वह हाथ में कॉटन पैड दबाए हुए था। उसका चेहरा, कपड़े और शरीर खून से पूरी तरह सने हुए थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। घायल युवक ने हमले का आरोप अपने पड़ोसी और ममेरे भाइयों कृष्णा सोना तथा अनिल सोना पर लगाया है।

    पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और गैस सिलेंडर विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, फ्लैग मार्च के दौरान हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता
    Next Article आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    Related Posts

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    July 3, 2026

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    July 3, 2026

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, 7 मोबाइल और 6 सिम बरामद

    भाजपा के आह्वान पर गोलमुरी, टिनप्लेट क्षेत्र में बंद को मिला व्यापक जनसमर्थन

    आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित

    जमशेदपुर फ्लैग मार्च के बीच कदमा में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर बंद का व्यापक असर, हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

    विकास सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.