Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशांत के पिता के वकील का एनसीबी पर आरोप, बोले- मुंबई पुलिस की तरह सितारों की फैशन परेड कराया जा रहा
    Breaking News अपराध सिनेमा

    सुशांत के पिता के वकील का एनसीबी पर आरोप, बोले- मुंबई पुलिस की तरह सितारों की फैशन परेड कराया जा रहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. सुशांत सिंह राजपूत केस मामले में लंबे समय से जांच चल रही है और अब तक केस कुछ भी साफ नहीं हो सका है, इस पर निराशा जताते हुए सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने एनसीबी की जांच पर सवाल उठाए. साथ ही कहा कि मुंबई पुलिस की तरह एनसीबी सितारों की फैशन परेड करा रही है.

    सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि केस की जांच में देरी हो रही है. उन्होंने मुंबई पुलिस के बाद एनसीबी की ओर से हो रही जांच पर निराशा जताते हुए कहा कि वह जांच में देरी कर रही है. मुंबई पुलिस की तरह एनसीबी भी सितारों की फैशन परेड करा रही है. अगर रिया ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल है तो उन पर गंभीर केस बनता है.

    वकील विकास सिंह ने कहा कि आरोपी रिया चक्रवर्ती का कहना है कि वह सुशांत सिंह के लिए ड्रग्स खरीदती थी तो क्या उनके कहने पर खरीदती थी या खुद खरदी कर देती थी. उन्हें ड्रग्स किस तरह से दिया जाता था, वह उन्हें चाय या कॉफी आदि किस में मिलाकर देती थीं, लेकिन अब सुशांत नहीं है तो कैसे साफ होगा कि क्या वह सच बोल रही हैं.

    आरोपी कुछ भी कह सकता है. आरोपी 10 लोगों का नाम ले सकता है. आरोपी कुछ भी कह सकता है.

    अब तक एम्स की टीम से क्यों नहीं मिली सीबीआई

    विकास सिंह ने कहा कि एम्स के एक डॉक्टर ने सुशांत की कुछ तस्वीरों को देखकर कहा था कि यह मौत खुदकुशी नहीं हो सकती है. उन्होंने सीबीआई पर सवाल किया कि सीबीआई एम्स की टीम से अब तक क्यों नहीं मिली. इस केस में सीबीआई अब तक मर्डर केस क्यों नहीं दर्ज किया.

    सुशांत केस में सीबीआई पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए वकील विकास सिंह ने कहा कि अमूमन बड़े केस में सीबीआई की ओर से बयान जारी किए जाते हैं, लेकिन इस केस में आज तक एक भी बयान नहीं आया. एक भी प्रेस स्टेटमेंट नहीं आया है जो कि गंभीर बात है. सीबीआई को अभी तक की जांच में क्या मिला उसका खुलासा करे.

    विकास सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह केस में मामला जिस तरह लटका है उस पर हम कुछ नहीं कर पा रहे. जांच को सही ट्रैक पर लाना जरूरी है. मामला अंजाम तक नहीं जा रहा है और यह गंभीर बात है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस लीडर हार्दिक पटेल को कोर्ट से झटका, राज्य से बाहर नहीं जा सकेंगे
    Next Article यस बैंक के राणा कपूर का लंदन स्‍थित 127 करोड़ रुपये मूल्‍य का अपार्टमेंट कुर्क

    Related Posts

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    September 15, 2026

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    September 15, 2026

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    “खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.