Author: Devanand Singh

मुंबई. महाराष्ट्र खुली सिगरेट-बीड़ी की बिक्री पर बैन लगाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई है जिसमें कहा गया कि सिगरेट और तंबाकू अधिनियम 2003 के मुताबिक सिगरेट-बीड़ी समेत सभी तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लिखना अनिवार्य है. लेकिन जब लोग खुले में एक- सिगरेट या बीड़ी लेते हैं तो वे यह चेतावनी नहीं देख पाते. इसलिए सरकार ने खुले में बीड़ी- सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया. टाटा मेमोरियल अस्पताल के कैंसर सर्जन डॉक्टर पंकज चतुर्वेदी के अनुसार…

Read More

बीजिंग. दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग नगर पालिका में रविवार को कोयले की खदान में फंसे सोलह लोगों की दम घुटने से मौत हो गई. मौत का कारण कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिक मात्रा बताई जा रही है. वहीं एक व्यक्ति की जान बचा ली गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, खदान में जलने वाली बेल्ट से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस अत्यधिक मात्रा में निकलने लगी जिससे वहां मौजूद 17 लोग फंस गए. ताजा जानकारी के अनुसार अब इनमें से 16 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है जबकि एक की हालत…

Read More

नई दिल्ली. हाल में संसद द्वारा पारित तीन कृषि विधेयकों को लेकर देश के कुछ हिस्सों में भारी विरोध हो रहा है, खासकर पंजाब में. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष इसे वापस लेने की मांग कर रहा था और हरियाणा तथा पंजाब में इसे लेकर किसान नेताओं सहित किसान बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं. लेकिन इन सबके बीच राष्ट्रपति ने खेती से जुड़े इन तीनों विधेयकों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके बाद अब ये कानून बन गए हैं. खबरों की मानें तो केंद्र सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सकती है. विपक्षी दलों…

Read More

बाकू. सोवियत रूस से अगल हुए आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जमीन के एक हिस्से को लेकर जंग छिड़ गई है. दोनों देशों ने एक दूसरे के खिलाफ युद्ध का ऐलान करते हुए टैंक, तोप और लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को मैदान में उतार दिया है. इस बीच आर्मेनिया ने देश में मार्शल लॉ लागू करते हुए अपनी सेनाओं को बॉर्डर की तरफ कूच करने का आदेश दिया है. दोनों ही देशों ने हमले में सामान्य नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है. आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि अजरबैजान की सेना ने क्षेत्रीय राजधानी स्टेपनकर्ट…

Read More

पेरिस. फ्रांस ने भारत को राफेल लड़ाकू विमानों के अगले बैच को सौंप दिया है. इस बैच में शामिल पांचों विमान अभी फ्रांस की धरती पर ही मौजूद हैं. माना जा रहा है कि अक्टूबर में ये राफेल विमान भारत पहुंचेंगे. इन विमानों को पश्चिम बंगाल में स्थित कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात किया जाएगा. जो चीन से लगती पूर्वी सीमा की रखवाली करेंगे. राफेल के पहले बैच में शामिल पांच विमानों को 10 सितंबर को एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. फ्रांस ने भारत को सौंपी राफेल की दूसरी बैच भारत में फ्रांस…

Read More

पटना. बिहार के पूर्व डीजीपी और हाल ही में स्वेच्छा से रिटायरमेंट (वीआरएस) लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय आज जेडीयू में शामिल हो गए. डीपीजी ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनकी मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. एक दिन पहले ही उनकी बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि मैं यहां सीएम नीतीश कुमार से मिलने आया था. उनका धन्यवाद करने के लिए, क्योंकि उन्होंने मुझे डीजीपी के रूप में अपने कर्तव्यों की सेवा करने की पूरी आजादी दी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि…

Read More

आज 27 सितंबर रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड की जरूरत को देखते हुए क्रोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए 39 वा रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है l लगभग 42 यूनिट रक्तदान हुआ एवं 100 से भी ज्यादा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया जो भी रक्तदाता इस शिविर में पृथ्वी की गर्मी को कम करने के…

Read More

वो यारों का यार हो गया, वो सबका सरदार हो गया। बॉलीवुड की जद में आकर, गांजा भी तो स्टार हो गया। श्रद्धा के विश्वास में गया, सारा आलम आस में गया। जो बनी कभी प्रेम दीपिका, उसकी भी वो प्यास में गया। फिल्मी दुनियां सुंदर थाली, इस थाली में तो है लाली। चाहे भले देश को दे दो, बॉलीवुड को दो ना गाली। सारे मुद्दे छूटे पीछे, भीड़ चल पड़ी आंखें मींचे। वैसे भी जो गिरे हुए हैं, जाएंगे और कितने नीचे। दीपक वर्मा’दीप’

Read More

हमारे राष्ट्र की संस्कृति की आत्मा हिंदी है– अभय सामंत जी शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जमशेदपुर और जेकेएम कॉलेज , सालबनी , उन्नत भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत आज ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में “हिंदी भाषा में सुरक्षित है भारत की सभ्यता और संस्कृति” विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार वयक्त किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अभय सामंत जी, विभाग संघचालक,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ने कहा कि आज हिंदी भाषा को व्यवहार में लाने की जरूरत है। हमारे देश की सभ्यता हिंदी भाषा में ही अपनी बात करती…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, जो पार्टी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी हृदय से सदैव कार्यकर्ता ही रहेंगे। पार्टी द्वारा मुझे दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा। जो आदर्श और विचारधारा की विरासत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से मिली है, मैं उसे पूरी तरह से कायम रखूंगा। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

Read More