Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार बेगूसराय राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, जो पार्टी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी हृदय से सदैव कार्यकर्ता ही रहेंगे। पार्टी द्वारा मुझे दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा। जो आदर्श और विचारधारा की विरासत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी से मिली है, मैं उसे पूरी तरह से कायम रखूंगा। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी का हृदय से आभार और धन्यवाद करता हूं।

    रघुवर दास : एक संक्षिप्त परिचय
    नाम         : रघुवर दास
    शिक्षा     : बीएससी, एलएलबी।
    पेशा         : समाजसेवा / राजनीति।

    राजनीतिक दायित्व :
    1. जमशेदपुर के सीतारामडेरा, भाजपा का मंडल अध्यक्ष।
    2. जमशेदपुर महानगर भाजपा में जिला भाजपा महामंत्री, उपाध्यक्ष।
    3. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (जुलाई 2004 से मई 2005 तक और 19 जनवरी 2009 से 25 सितंबर 2010  तक)।
    4. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (16 अगस्त 2014 से 27 दिसंबर 2014 तक )।दूसरी बार 26 सितम्बर 2020 से

    छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। छात्र संघर्ष समिति में संयोजक की भूमिका निभाते हुए जमशेदपुर में विश्व विद्यालय की स्थापना के लिए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभायी।  लोक नायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन में जमशेदपुर के युवा एवं छात्रों को संगठित किया। फलत: प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर गया जेल में रखा गया। श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाये गये आपातकाल का विरोध के फलस्वरूप प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 1977 में जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के साथ सक्रिय राजनीति की शुरूआत। पार्टी के मुंबई में हुए प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए।

    प्रशासनिक दायित्व :
    1. 15 नवंबर 17 मार्च 2003 तक श्रम एवं नियोजन मंत्री, झारखंड सरकार।
    2. मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक भवन निर्माण मंत्री, झारखंड सरकार।
    3. 12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2006 तक वित्त वाणिज्य एवं नगर विकास मंत्री, झारखंड सरकार।
    4. 30 दिसंबर 2009 से 30 मई 2010 तक उप मुख्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री, झारखंड सरकार।
    5. 28 दिसंबर 2014 से  28  दिसंबर 2019 तक मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित के बड़ा आकना में मुख्य चापाकल खराब
    Next Article हमारे राष्ट्र की संस्कृति की आत्मा हिंदी है– अभय सामंत जी

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.