रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की माता श्री मती रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l
श्री शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मती रूपी सोरेन ने अपने पति झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्वर्गीय शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में भूमिका निभाई थी l
श्री शुक्ल ने स्वर्गीयश्रीमती सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया हैऔर झारखंड के मुख्यमंत्रीश्री हेमंत सोरेन और अन्य परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है l

