Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  नेशनल इलेक्ट्रॉनिक की मनमानी
    Breaking News Business Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

     नेशनल इलेक्ट्रॉनिक की मनमानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेशनल इलेक्ट्रॉनिक की मनमानी

    जमशेदपुर में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बड़े डीलरों में शुमार है नेशनल इलॉक्ट्रॉनिक. इसके झारखंड के अलग- अलग शहरों में आउटलेट भी हैं. जहां नेशनल इलेक्ट्रॉनिक अपने ग्राहकों को सभी ब्रांडों पर आकर्षक छूट और बेहतर लाभ के साथ उत्कृष्ट सेवा उपलब्ध भी कराने का दावा करता है, लेकिन नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के दावों की उस वक्त पोल खुल गई, जब इसके मानगो स्थित आउटलेट पर एक ग्राहक उस वक्त हंगामा करने लगा जब उसे यह पता लगा कि हैवल्स कम्पनी का जो पंखा वह नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स से 3570 रुपए में छूट के बाद खरीद कर ले गया है, दूसरे दुकान में उसी हैवल्स कम्पनी का सेम पंखा बगैर छूट के 2651 रुपए में मिल रहा है. यानी छूट देने के बाद भी दूसरे डीलर से 851 रुपए का चूना नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहक को लगाया गया. वैसे भेद खुलते ही ग्राहक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स पहुंच कर दुकान के मैनेजर को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए पंखे वापस करने की बात करने लगा, जसपर दुकान के मैनेजर ने यह कहते हुए पंखा वापस लेने से इंकार कर दिया की दुकान मेरी है मैं चाहे उसे एक रुपए में बेचूं या सौ रुपए में. ग्राहक बुझे मन से वापस लौट गया. वैसे ग्राहक ने इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में किए जाने की बात कही है. वैसे किसी भी बड़े ब्रांड के उत्पादों की कीमत देशभर में एक ही होती है. ऊपर से हैवेल्स जैसी कंपनी के उत्पाद सभी शहरों में लगभग एक सी होती है. वैसे एक-एक उत्पाद पर अगर इतने भारी भरकम अंतर दिखे, तो नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आउटलेट्स की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में पड़ सकती है. आपको बता दें कि जमशेदपुर ही नहीं झारखंड में भी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का एक विश्वसनीय ब्रांड बन चुका है, लेकिन ऐसे मुनाफाखोरी से ग्राहकों में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रति विश्वसनीयता कम हो सकती है. वैसे इस संबंध में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के मैनेजर ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभू-माफियाओं में हड़कंप
    Next Article मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिद्धो-कान्हो के वंशज की हत्या की घटना की जांच सीबीआई से कराने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी है

    Related Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    October 7, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रूपी सोरेन के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    रूपी सोरेन के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    Atmosfera captivantă și bonusurile generoase de la https://the-nv-casinos-ro.com îți pot schimba norocul în joc

    Analysis of technique from beginner lessons to the mastery of the spin king

    Εμπειρίες παιχνιδιού και συναρπαστικές στιγμές στο nines-casinos.com για κάθε λάτρη του τζόγου

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने किया पुतला दहन

    तेघड़ा में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

    इंडिया गठबंधन से जुड़े पार्टी के नेताओं ने किया पीएम, गृहमंत्री, और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

    एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन।

    बेगूसराय बस स्टैंड में दिनदहाड़े गोलीबारी, फल व्यवसायी समेत दो घायल – दहशत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.