चुरू. राजस्थान के चुरू के राजगढ तहसील के गांव रामपुरा साढ़े आठ माह की गभज़्वती महिला रचना की मौत हो गई थी. मृतका के परिजनों ने इस मामले में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया. रविवार को इस मामले को लेकर दिनभर रामपुरा में घमासान मचा रहा. मृतका के पति राजेंद्र उर्फ राजू मीणा के अनुसार शुक्रवार को वह पत्नी रचना को दिखाने के लिए गांव के आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया था. वहां डॉ भीमराज ने जांच कर रिपोर्ट सही बता दी तो वह पत्नी को लेकर घर चला गया. घर…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में बन रहे गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगल 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा. ऐसे में यह तूफान में बदल सकता है. इस दौरान पांच राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इस कम दबाव के क्षेत्र के निर्माण की वजह से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.…
मुंबई. मुंबई में सोमवार को शहर में बिजली आपूर्ति की पावर ग्रिड फेल होने से पूरे शहर ी बिजली गुल हो गई है. साथ ही लोकल ट्रेनें भी रुक गई हैं. मुंबई के अलावा ठाणे के भी कुछ इलाकों की बिजली गुल हो गई है. वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने जानकारी दी है कि टाटा की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मुंबई में बिजली ग्रिड फेल हुई है.बेस्ट इलेक्ट्रिसिटी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि टाटा कडुना में ग्रिड फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. असुविधा के लिए खेद है. हालांकि…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान किया. इसमें कहा गया है कि डॉ लुईस मरांडी दुमका विधानसभा सीट से लड़ेंगी, जब योगेश्वर महतो बेरमो सीट से उपचुनाव लड़ेंगे. भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने यह जानकारी दी.दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शिबू सोरेन के पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बेरमो में कांग्रेस…
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों मालदीव में अपनी बहनो के साथ पहुंची है. तापसी पन्नू ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज भी शेयर की है इन फोटोज में तापसी पन्नू बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. इन फोटोज में तापसी पन्नू अपनी बहनो के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही है ये फोटोज फैंस को काफी पंसद आ रही है फैंस इन फोटोज को खूब लाइक कर रहे है. तापसी पन्नू सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज सोशल मिडिया पर शेयर करती रहती है ये फोटोज फैंस को काफी…
नई दिल्ली. दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और कांग्रेस नेत्री खुशबू सुंदर के जल्द ही भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने सोमवार को उन्हें अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से हटा दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मीडिया) प्रणव झा की ओर से जारी बयान के अनुसार खुशबू सुंदर को प्रवक्ता पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है. ऐसी चर्चा है कि खुशबू जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं. दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू 2014 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले द्रमुक में थीं. कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि 2019 के लोकसभा…
जमशेदपुर। जिला प्रशासन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी आज नये पायदान पर पहुंच गयी है। आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में 5 प्लाज्मा डोनेशन हुआ, जिसमें चौथे डोनेशन के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला में प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 151 डोनेशन सम्पन्न हुआ। कोरोना संक्रमण को मात देने वाले रामान्तु राघवेन्द्र, कुमार सत्यम श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, विभाष शुक्ला तथा सिद्धार्थ सुमन ने आज यहां अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। कुमार सत्यम श्रीवास्तव तथा विभाष शुक्ला ने दूसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेट किया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के रामबाग इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. वहीं सुरक्षाबलों ने आशंका जताई है कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें उन्होंने घेर लिया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों के बारे में विशेष जानकारी मिली थी. इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. जैसे ही…
लखनऊ. लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह के पास रविवार देर रात झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. एक-एक के बाद एक झोपडिय़ां जलने लगीं. आग की तपिश से झोपडिय़ों में रखे गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फटने लगे. सूचना पर दर्जन भर से अधिक दमकल की गाडिय़ां पहुंची और कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया. तकरीबन 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार ऐशबाग ईदगाह के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रविवार देर रात एकाएक आग लग गई. सूचना पर बाजार…
सिमडेगा. प्रखंड के महावीर चौक कोनमेरला में पीएलएफआई के नाम पर रविवार को एक दुकानदार से लेवी मांगने के आरोप में कथित उग्रवादी को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. उसके साथ आये दो अन्य साथी बाइक से कोलेबिरा की ओर भागने में सफल रहे. पकड़े गये कथित उग्रवादी ने अपना नाम गिरधारी सिंह केतुंगा निवासी बताया. वहीं भागने वाले दो लोगों का नाम विशाल सुरीन और दीपक सुरीन बताया है. ग्रामीणों के हत्थे चढ़े कथित उग्रवादी की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की. घटनास्थल पर पहुंचने पर थाना प्रभारी फिलिप मिंज के नेतृत्व में आये पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों का…
