Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ के ऐशबाग इलाके में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, कई लोगों की गृहस्थी तबाह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    लखनऊ के ऐशबाग इलाके में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, कई लोगों की गृहस्थी तबाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह के पास रविवार देर रात झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. एक-एक के बाद एक झोपडिय़ां जलने लगीं. आग की तपिश से झोपडिय़ों में रखे गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फटने लगे.

    सूचना पर दर्जन भर से अधिक दमकल की गाडिय़ां पहुंची और कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया. तकरीबन 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया.

    जानकारी के अनुसार ऐशबाग ईदगाह के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रविवार देर रात एकाएक आग लग गई. सूचना पर बाजार खाला पुलिस, चौक, हजरतगंज, आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों से गाडय़िां बुलाई गईं.

    सीएफओ विजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. नौ दमकल गाडिय़ों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. तकरीबन 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक लगभग दो दर्जन झोपडियां जल कर ख़ाक हो गई थीं.

    झोपड़ी में लगी आग पर काबू पाने के बाद एक परिवार की आंखों में अपनी बेटी की शादी के सपने को राख में देखकर आंसू छलक आए. बेटी की शादी के दहेज के लिए बक्से में रखा सामान खाक हो चुका था.

    वहीं सुनील और पुत्तन अपने आशियाने की जली हुई गृहस्थी उठा रहे थे. बस्ती में रहने वाली गुड्डी की तीन झोपड़ी है. एक में बेटा रेहान, दूसरे में बेटी चांदनी और एक मे खुद गुड्डी रहती थीं. तीनों जल गई. रेहान ने बताया कि 12 बजे लौटे थे. खाना खाकर लेटे ही थे कि तभी आग की लपटों ने कोहराम मचा दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने पहुंचे युवक, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई
    Next Article श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी, दो और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.