Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 151 डोनेशन
    Breaking News Headlines झारखंड

    जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 151 डोनेशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। जिला प्रशासन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान की कड़ी आज नये पायदान पर पहुंच गयी है। आज जमशेदपुर ब्लड बैंक में 5 प्लाज्मा डोनेशन हुआ, जिसमें चौथे डोनेशन के साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला में प्लाज्मा डोनेशन अभियान में 151 डोनेशन सम्पन्न हुआ। कोरोना संक्रमण को मात देने वाले रामान्तु राघवेन्द्र, कुमार सत्यम श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, विभाष शुक्ला तथा सिद्धार्थ सुमन ने आज यहां अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। कुमार सत्यम श्रीवास्तव तथा विभाष शुक्ला ने दूसरी बार अपना प्लाज्मा डोनेट किया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. विनिता कामथ, प्लाज्मा डोनेशन विशेषज्ञ टेक्निशियन अनुप श्रीवास्तव, मनोज कुमार की देखरेख में यह सम्पन्न हुआ। टाटा स्टील के विभाष शुक्ला ने आज जिला के 150वें तथा सिद्धार्थ सुमन ने 151वें प्लाज्मा दाता के रूप में जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा दान किया। प्लाज्मा दाताओं का उत्साह बढाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में जिला की प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, टाटा स्टील के श्री जय कुमार, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थेँ। प्लाज्मा दान करने वालों को जिला प्रशासन व रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया, सभी का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कोरोना से मुक्त हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे आगे आएं और प्लाज्मा का दान कर कोरोना संक्रमण से जुझ़ रहे लोगों का जीवन बचायें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी, दो और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका
    Next Article अभिनेत्री खुश्बू सुंदर को कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटाया, भाजपा में हो सकती हैं शामिल

    Related Posts

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    September 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.