Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, पांच राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र, पांच राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में बन रहे गहरे दबाव के क्षेत्र के कारण पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगल 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा. ऐसे में यह तूफान में बदल सकता है. इस दौरान पांच राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम विभाग के अनुसार इस कम दबाव के क्षेत्र के निर्माण की वजह से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. इन पांचों राज्यों के समुद्री इलाकों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. भारी बारिश की इस आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है.

    वहीं रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा.

    मौसमस विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा इसकी वजह से उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है.

    आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि वर्तमान दबाव के चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं. अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था. देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है. इस वषज़् देश में लगातार दूसरे साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपावर ग्रिड फेल होने से मुंबई की बिजली गुल, लोकल ट्रेनों में भी लगा ब्रेक
    Next Article राजस्थान में गर्भवती की मौत से बवाल, पुलिस पर पथराव, कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.