

सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद मिकाइल को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
खोदावंदपुर/बेगूसराय। राजकीयकृत मध्य विद्यालय खोदावंदपुर के शिक्षक मोहम्मद मीकाईल के 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने पर एक नवंबर की देर शाम उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उन्हें अंगवस्त्र, माला और पाग पहनाकर सम्मानित किया गया. इस दौरान वक्ताओं ने उनके 20 वर्षों के शैक्षणिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें एक सफल और समर्पित शिक्षक बताया. समारोह का आयोजन विद्यालय की पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने अपने आवासीय परिसर में रविवार की शाम किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद मिकाइल के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की. वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक का योगदान केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की नींव भी रखता है. मोहम्मद मीकाईल ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उनके कार्यों को हमेशा याद किया जायेगा. समारोह में वरिष्ठ पत्रकार विमलेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार, समाजसेवी प्रो. रामस्वार्थ प्रसाद, राधेश्याम चौरसिया, शिक्षक मोहम्मद जमील, बन्धु महतो, मोहम्मद वशिम, राजेश कुमार, नवीन कुमार, चांदनी कुमारी, हरिओम कुमार रस्तोगी, मोहम्मद शाहिद हसन, अख्तरी प्रवीण, मोहम्मद कमर आलम, अमलेश कुमारी सहित विद्यालय के कई शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

