Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विद्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास

    News DeskBy News DeskNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *विद्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका

     

    पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत अंतर्गत पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 15वें वित्त आयोग की पंचायत निधि से 3,34,400 रुपये की प्राक्कलित राशि से होने वाले इस निर्माण कार्य का शिलान्यास पंचायत की प्रभारी मुखिया काजल बारिक ने विधिवत किया।

     

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, उनके प्रतिनिधि मनोज सरदार, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, वार्ड सदस्य दीपंकर मंडल, ग्राम प्रधान शशांक मंडल, अजय भगत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयहरि सिंह मुंडा, सचिव पिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंहदेव, संरक्षक आशुतोष मंडल, सह-सचिव उज्ज्वल कुमार मंडल तथा मुखिया प्रतिनिधि सचिंद्र बारिक उपस्थित थे।

     

    मौके पर प्रभारी मुखिया काजल बारिक ने कहा कि विद्यालय परिसर में पेवर्स ब्लॉक निर्माण से परिसर का सौंदर्यीकरण होगा और विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिलेगा। यह पहल शिक्षा, सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति पंचायत की जिम्मेदारी को दर्शाती है।

     

    विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयहरि सिंह मुंडा ने इसे विद्यालय के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं प्रधानाचार्या सविता महतो ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से मुखिया के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी
    Next Article पोटका के दो राशन डीलर विभाग द्वारा सम्मानित

    Related Posts

    *जमशेदपुर में सजेगा साहित्य, संस्कृति और विरासत का राष्ट्रीय महाकुंभ; लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगी द

    November 2, 2026

    ऑल सोल्स डे पर कब्रिस्तानों में उमड़ी भीड़, फूल चढ़ाकर और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत परिजनों को किया य

    November 2, 2026

    इंटक में अंजनी पांडे की घर वापसी, मजदूरों के हक की लड़ाई को मिलेगी मजबूती

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *जमशेदपुर में सजेगा साहित्य, संस्कृति और विरासत का राष्ट्रीय महाकुंभ; लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगी द

    ऑल सोल्स डे पर कब्रिस्तानों में उमड़ी भीड़, फूल चढ़ाकर और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत परिजनों को किया य

    इंटक में अंजनी पांडे की घर वापसी, मजदूरों के हक की लड़ाई को मिलेगी मजबूती

    टाटा स्टील झरिया डिवीजन की दो कोलियरियों को मिली फाइव स्टार रेटिंग

    *जमशेदपुर पश्चिम में 98 सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटों की भी हुई मरम्मत*

    रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से परेशान ठेकेदार, मंत्री दीपक बिरुआ को सौंपा मांग पत्र

    राष्ट्रपति भवन में फेलोशिप का गौरवपूर्ण समापन: उत्कर्षा सिन्हा फेलोशिप ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    कचरा प्लांट पर आर-पार के मूड में ग्रामीण

    कृषि यंत्रीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय :संजीव सरदार

    पोटका के दो राशन डीलर विभाग द्वारा सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.