Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *जमशेदपुर पश्चिम में 98 सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटों की भी हुई मरम्मत*
    Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    *जमशेदपुर पश्चिम में 98 सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटों की भी हुई मरम्मत*

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जमशेदपुर पश्चिम में 98 सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटों की भी हुई मरम्मत*

    **विधायक सरयू राय की पहल पर विभिन्न इलाकों में रोशनी की व्यवस्था सुदृढ़; 87 सोलर और 11 स्ट्रीट लाइटों का प्रतिष्ठापन**

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    **जमशेदपुर।** जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक सरयू राय के निर्देश पर विभिन्न इलाकों में 98 सोलर एवं स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। इनमें 87 सोलर लाइटें और 11 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सोनारी क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें पुनः स्थापित किया गया है। इससे संबंधित मोहल्लों और बस्तियों में रात्रिकालीन आवागमन तथा सुरक्षा की दृष्टि से रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी।

    जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आवश्यकता और स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप लाइटें लगाई गई हैं। सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन खड़कई पुल के पास दो, कदमा ईसीसी फ्लैट के पास दो, जमुना पथ पर चार, अनिल सूर पथ ए रोड में तीन, कैलाशनगर छठघाट के पास चार, न्यू ग्वालाबस्ती में 11, कपाली बस्ती में 10, कागलनगर न्यू बस्ती में सात तथा गांधी रोड से काली मंदिर रोड के बीच आठ स्थानों पर किया गया।

    इसी क्रम में मानगो के वार्ड नंबर एक में सात, शिवनगर, उलीडीह के संजय पथ और अविनाश नगर में कुल 10, वार्ड नंबर 33 में आठ, वार्ड नंबर 31 में दो तथा वार्ड नंबर 32 में नौ सोलर लाइटें लगाई गईं।

    श्री सिंह ने बताया कि इसके अलावा अम्बे पथ, वार्ड नंबर एक में चार और मून सिटी रोड में सात स्ट्रीट लाइटों का प्रतिष्ठापन किया गया। इस प्रकार कुल 98 नई लाइटें लगाई गई हैं। सोनारी में खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें भी दोबारा चालू किया गया है।

    लाइटों के प्रतिष्ठापन के दौरान रणजीत प्रसाद, राजकुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शंकर राय, कुंअर अतुल सिंह, उषा यादव, पप्पू सिंह, शेषनाथ पाठक, विकास साहनी, रविशंकर सिंह, प्रेम सक्सेना, रवि ठाकुर, अजय कुमार, टुनटुन सिंह, शशांक, गौरव नागी, विनोद सिंह (मानगो), लक्ष्मण ठाकुर, बलराम धीवर, विनोद सिंह (सोनारी), रौशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य प्रदीप सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से परेशान ठेकेदार, मंत्री दीपक बिरुआ को सौंपा मांग पत्र
    Next Article टाटा स्टील झरिया डिवीजन की दो कोलियरियों को मिली फाइव स्टार रेटिंग

    Related Posts

    *जमशेदपुर में सजेगा साहित्य, संस्कृति और विरासत का राष्ट्रीय महाकुंभ; लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगी द

    November 2, 2026

    ऑल सोल्स डे पर कब्रिस्तानों में उमड़ी भीड़, फूल चढ़ाकर और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत परिजनों को किया य

    November 2, 2026

    इंटक में अंजनी पांडे की घर वापसी, मजदूरों के हक की लड़ाई को मिलेगी मजबूती

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *जमशेदपुर में सजेगा साहित्य, संस्कृति और विरासत का राष्ट्रीय महाकुंभ; लिटरेचर फेस्टिवल में जुटेंगी द

    ऑल सोल्स डे पर कब्रिस्तानों में उमड़ी भीड़, फूल चढ़ाकर और मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत परिजनों को किया य

    इंटक में अंजनी पांडे की घर वापसी, मजदूरों के हक की लड़ाई को मिलेगी मजबूती

    टाटा स्टील झरिया डिवीजन की दो कोलियरियों को मिली फाइव स्टार रेटिंग

    *जमशेदपुर पश्चिम में 98 सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटों की भी हुई मरम्मत*

    रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की बढ़ती कीमतों से परेशान ठेकेदार, मंत्री दीपक बिरुआ को सौंपा मांग पत्र

    राष्ट्रपति भवन में फेलोशिप का गौरवपूर्ण समापन: उत्कर्षा सिन्हा फेलोशिप ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    कचरा प्लांट पर आर-पार के मूड में ग्रामीण

    कृषि यंत्रीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय :संजीव सरदार

    पोटका के दो राशन डीलर विभाग द्वारा सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.