Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कृषि जनकल्याण चौपाल में किसानों को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती के प्रति किया गया जागरूक।
    Business Headlines कारोबार पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    कृषि जनकल्याण चौपाल में किसानों को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती के प्रति किया गया जागरूक।

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कृषि जनकल्याण चौपाल में किसानों को वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती के प्रति किया गया जागरूक।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बीहट/ बेगूसराय
    यदुनंदन।

    कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बेगूसराय के तत्वावधान में प्रखंड बरौनी अंतर्गत पंचायत बथौली के तिलरथ स्थित पुस्तकालय भवन में कृषि जनकल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं व्यावसायिक खेती के विभिन्न आयामों की जानकारी दी गई।
    कार्यक्रम में उपस्थित अजीत कुमार, उप परियोजना निदेशक,आत्मा, बेगूसराय ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के प्रति जागरूक करते हुए खेती योग्य भूमि के संरक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को आत्मा से जुड़कर व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने, विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मशरूम उत्पादन को आयवर्धक एवं रोजगारपरक गतिविधि के रूप में अपनाने पर विशेष बल दिया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक
    श्री कुन्दन कुमार, ने किसानों को रबी मौसम से संबंधित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की सलाह दी।उन्होंने आत्मा के माध्यम से आयोजित होने वाले कृषि प्रदर्शन (डेमोंस्ट्रेशन), किसान पाठशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के महत्व को बताया। साथ ही उद्यानिक फसलों की खेती को अपनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के संभावित अवसरों पर चर्चा की।श्री ज्ञानेश्वर कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक, बरौनी ने मिट्टी जांच की आवश्यकता, मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप उर्वरकों के संतुलित एवं अनुशंसित प्रयोग तथा वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
    श्री निकेश कुमार, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार श्री राकेश कुमार सहित स्थानीय किसान उपस्थित रहे।चौपाल के माध्यम से किसानों को यह संदेश दिया गया कि मिट्टी का संरक्षण, वैज्ञानिक खेती, तकनीकी प्रशिक्षण एवं कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन ही समृद्ध एवं आत्मनिर्भर किसान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी में जदयू कार्यकर्ताओं ने गरमजोशी से शीला मंडल का किया भव्य स्वागत
    Next Article सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद मिकाइल को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.