नई दिल्ली : दुनिया भर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में कुछ न कुछ नया ढूंढने के लिए लगातार संघर्षरत हैं. आपको बता दें कि अंतरिक्ष की दुनिया बहुत से रहस्यों को अपने अंदर छुपाए हुए है. स्पेस की दुनिया बहुत से रहस्यों से भरी पड़ी है. अंतरिक्ष इतना बड़ा है कि अभी तक इसकी खोज करने के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक लगातार कोशिशें कर रहे हैं और नए-नए मिशन को लेकर वहां पहुंचते हैं. अभी हाल ही में NASA के वैज्ञानिकों को मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच एक ऐसा क्षुद्रग्रह का पता चला है, जहां बहुत ही कीमती खजाना…
Author: Devanand Singh
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में इस बार भी दुर्गा पूजा धूम धाम से मनाया जाएगा. ममता ने कहा कि देश के कुछ राज्य जैसे दिल्ली और यूपी ने इस बार दुर्गा पूजा मनाने की इजाजत नहीं दी है लेकिन हम कुछ शर्तों के साथ लोगों को मां दुर्गा का दर्शन करने की इजाजत दे रहे हैं. इन शर्तों के तहत मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगा. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं दुर्गा पूजा समितियों से अनुरोध करती हूं कि वे पंडालों में बिना मास्क के लोगों को आने की…
भुवनेश्वर. शादियां तो आपने बहुत सी देखी होंगी. लेकिन ओडिशा के भुवनेश्वर में एक ऐसी शादी हुई, जिसकी चर्चा जरूरी है. भारतीय शादियों में डेकोरेशन और दावत पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है. और हां, खाना भी खूब बर्बाद होता है. लेकिन इस शादी ने लोगों को एक नया विचार दिया है जो काबिल-ए-तारीफ है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूरेका आपटा और उनकी पत्नी जोआना ने अपनी शादी के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को शानदार दावत देने की बजाय 500 बेजुबानों को खाना खिलाकर लोगों का दिल जीत लिया. तीन साल पहले किया था यह फैसला इस कपल…
ढाका. बांग्लादेश में हाल ही में यौन हमलों की कई घटनाएं सामने आने पर सड़कों और सोशल मीडिया पर जनाक्रोश भड़कने के बाद मंत्रिमंडल ने बलात्कार के मामलों में अधिकतम सजा उम्र कैद से बढ़ाकर मृत्युदंड करने को सोमवार को मंजूरी दी. मंत्रिमंडलीय प्रवक्ता खांडकर अनवारूल इस्लाम ने बताया कि राष्ट्रपति अब्दुल हामिद महिला एवं बाल उत्पीडऩ अधिनियम में संशोधन संबंधी अध्यादेश जारी कर सकते हैं क्योंकि संसद का सत्र नहीं चल रहा है. पहले अधिकतम सजा उम्रकैद थी इस संशोधन का ब्योरा तत्काल सामने नहीं आया है लेकिन इस्लाम ने कहा कि मंत्रिमंडल इस प्रस्ताव पर राजी था कि…
नई दिल्ली. दुनिया की सर्वोच्च क्रिकेट संस्था ने अपने अगले मुखिया की तलाश तेज कर दी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 18 अक्तूबर तक सभी उम्मीदवारों के नाम मंगवाने के आदेश जारी किए हैं, इस बाबत सोमवार को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को निर्देश दिए जा चुके हैं. यह चुनाव आईसीसी ऑडिट कमेटी के स्वतंत्र अध्यक्ष की देख-रेख में होगा. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उम्मीदवार ज्यादा होने की स्थिति में मतदान प्रक्रिया किस तरह होगी. क्या कहता है नियम? चुनाव की स्थिति में उम्मीदवार के पक्ष में फैसला जाने के लिए आईसीसी के दो तिहाई सदस्य मत की…
ललित गर्ग नैशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (एनएसओ) ने पहली बार एक ऐसा सर्वे करवाया है जिससे पता चलता है कि देशवासी रोज के 24 घंटों में से कितना समय किन कार्यों में बिताते हैं। यह टाइम यूज सर्वे पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर के बीच हुआ और इससे कई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं जो आगे नीति निर्माण के साथ-साथ जीवनशैली को नियोजित करने में खासी उपयोगी सिद्ध हो सकती हैं। कोरोना महामारी ने हमारे जीने के तौर-तरीके को अस्तव्यस्त कर दिया है। हमारे द्वारा यह कामना करना अस्वाभाविक नहीं थी कि हमारे नष्ट हो गये आदर्श एवं संतुलित जीवन…
जमशेदपुर प्लाज्मा डोनेशन अभियान में अपने रोगी प्रतिरोधी क्षमता (इम्युनिटी) के कारण कोरोना संक्रमण से बाहर निकलने वाले 4 योद्धाओं ने यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। प्लाज्मा का उपयोग कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए एक विधि के रूप में उपयोग किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वाले योद्धा रंजन कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, ओम नारायण एवं तरुण कुमार ने अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. एल.बी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला एवं ब्लड बैंक के तकनिशियनों के देखरेख में प्लाज्मा डोनेशन जमशेदपुर ब्लड बैंक…
जमशेदपुर। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की आनलाईन बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और संगठन के मुख्य संरक्षक डा. इन्द्रेश कुमार ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के फेसबुक पेज के माध्यम से देशभर के 22 राज्यों के हजारों कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। डा. इन्द्रेश ने फेसबुक के माध्यम से देशभर से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा बढती जनसंख्या है। उन्होंने सुझाया कि जनसंख्या विस्फोट की इस समस्या के समाधान के लिए देश के सभी नागरिकों के लिए…
तृतीय झारखण्ड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह 2020 , 11 अक्टूबर को कोरोना की वजह से ऑन लाईन सम्पन्न हुआ। इस तृतीय फ़िल्म फेस्टिवल में 53 देशों से आई 657 फिल्मों को शामिल किया गया था। ज़ूम (zoom) एप्प के द्वारा कोविड 19 से संबंधित सभी शर्तों को पूरा करते हुए सभी पुरस्कृत फिल्मों के ट्रेलर ऑन स्क्रीन चलाये गए एवं पुरस्कृत फिल्मों के विभिन्न विधाओं से जुड़े विभिन्न श्रेणियों में कुल 174 वर्चुअल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसके पहले लगातार दो वर्षों से झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड समारोह का आयोजन राँची(झारखंड) में होता आया है। कोविड 19 के…
राजेश शुक्ल तीसरी बार कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य बने आरका जैन यूनिवर्सिटी के भी शासी निकाय और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य दुबारा बने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को तीसरी बार कोल्हान विश्वविद्यालय का सिंडीकेट सदस्य बनाया गया है। श्री शुक्ल राज्यपाल सह कुलाधिपति के नामित सदस्य है। श्री शुक्ल इसके पूर्व भी राज्यपाल सह कुलाधिपति के नामित सिंडिकेट सदस्य, और राज्य सरकार के भी नामित सदस्य रह चुके है। श्री शुक्ल कोल्हान विश्वविद्यालय के संस्थापक सिंडिकेट सदस्य रह चुके है तथा कोल्हान विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए लगातार कार्य किए, शिक्षक,…
